Gucci लाखों में बेच रहा 'इंडियन कुर्ता', कीमत जानकर खुजलाने लगेंगे अपना सिर और फिर कहोगे...

नई दिल्ली, जून 03: वैसे को मार्केट में कई बड़े और लग्जरी ब्रांड के महंगे और कीमती कपड़े भारी संख्या में उपलब्ध हैं, लेकिन कभी आप सोच सकते है कि भारतीय ट्रेडिशनल कुर्ती की तरह दिखने वाले लिनेन के काफ्तान की कीमत लाखों रुपए में हो सकती है। जी हां, वर्ल्ड के पॉपुलर इटालियन फैशन हाउस गुच्ची ने नए काफ्तानों की रेंज निकाली है, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे और जब उस लिनेन के काफ्तान को करीब से देखेंगे तो वो आपको इंडियन कुर्ती की तरह ही दिखेगा।

काफ्तान की प्राइस से लोग हैरान

काफ्तान की प्राइस से लोग हैरान

कपड़ों, पर्स, सेंडल, परफ्यूम से लेकर अपनी हर चीज को लेकर इटालियन ब्रांड गुच्ची काफी फेमस है। लोग गुच्ची के सामानों के पीछे दिवाने हैं। यहां तक की गुच्ची के सामानों को खरीदना हर किसी के बसका नहीं है। सब जानते है कि यह एक बहुत महंगा ब्रांड है और हमेशा अपने कपड़ों और उनकी भारी कीमतों के चलते सुर्खियों में रहता है। भारत में तो इस महंगे ब्रांड के ऊपर कई गाने भी बन गए हैं, ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर गुच्ची के काफ्तान की प्राइस लोगों को हैरान कर रही है।

ढाई लाख रुपए कुर्ते की कीमत

ढाई लाख रुपए कुर्ते की कीमत

गुच्ची अपने काफ्तानों को बहुत की ज्यादा प्राइस में बेच रहा है। काफ्तान की बात करें तो आमतौर पर एशियाई देशों में पहना जाने वाला एक वस्त्र है, जो आपको भारतीय कुर्ता की याद दिला देगा या यूं कहें कि कुर्ती की तरह ही दिखने वाला है, जिसे भारत में गुच्ची की प्राइस के कई गुना कम दाम में आसानी से खरीदा जा सकता है। इंडियन ट्रेडिशनल से प्रेरित फूलों की कढ़ाई वाले कार्बनिक लिनन कफ्तान की कीमत 2,100 अमरीकी डालर (1.5 लाख रुपये) से लेकर 3,500 अमरीकी डालर (2.5 लाख रुपए) तक रखी गई है।

इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा...

इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा...

वहीं इस कुर्ते की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें देखने के बाद हमारे देसी इंटरनेट यूजर अपना सिर खुजलाते हुए सोच रहे होंगे कि वो इस अपने शहर के किसी भी बाजार से इससे बहुत कम कीमत में आसानी से खरीद सकते हैं। लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गुच्ची इंडियन कुर्ता को 2.5 लाख में बेच रहा है? मैं 500 रुपये में ऐसा ही खरीद सकता हूं। किसी ने लिखा कि मैं इस काफ्तान को खरीदने के नाम पर 500 रुपए भी ना दूं। दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब जरूरत से ज्यादा की कीमत पर गुच्ची को लोगों का झेलना पड़ा है।

जानें क्या है ढाई लाख के कुर्ती की खासियत

जानें क्या है ढाई लाख के कुर्ती की खासियत

वहीं अगर इस कुर्ती की डिटेल में जाए तो गुच्ची ने नई कफ्तान रेंज में प्रिंट, रेशम और लिनन के काफ्तान को सुंदर पारंपरिक नेकलाइन और टैसल्स के साथ पेश किया हैं। कंपनी ने बताया है कि ऑर्गेनिक लिनन से इसे तैयार किया गया। यह कफ्तान फूलों की कढ़ाई और सेल्फ-टाइल टैसल है। कंपनी ने एशियाई-संस्कृति से जुड़ी नई रेंज बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+