इस आदमी की 13 बीवीयां और सभी एकसाथ हुई प्रेग्नेंट!
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक इंसान अपनी 13 बीवीयों के साथ खड़ा है और उसने दावा किया है कि उसकी 13 बीवीयां एक साथ गर्भवती हो गई हैं।
यह व्यक्ति नाइजीरिया का बताया जा रहा है जिसने कहा है कि उसकी 13 बीवीयां एक साथ एक ही घर में रहती हैं, सभी में आपस में बड़ा प्रेम है और किसी को भी अपना पति शेयर करने में दिक्कत नहीं है। उसकी 13 बीवीयां एक साथ प्रेग्नेंट हुई हैं और सबकी प्रेग्नेंसी में मात्र 3 से 5 हफ्ते का ही अंतर है।
उसके इस दावे पर काफी बहस छिड़ गई है कि ऐसा कैसे संभव है, फिलहाल इस तस्वीर को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों में भी बहस हो रही है क्योंकि कुछ संस्थानों को लग रहा है कि ये फेक न्यूज और तस्वीर है जिसका सत्यता से कोई लेना-देना नहीं है।
फिलहाल क्या सच है औऱ क्या झूठ ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसमें शक नहीं कि ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक में से एक है।













Click it and Unblock the Notifications