'मेरी मां डंडे से भूत उतार देती...', मां के साथ मस्ती करते दिखे IPS नवनीत सिकेरा, वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

IPS officer Navniet Sekera: आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अकसर अपनी तस्वीरें लोगों के साथ शेयर भी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। नवनीत अपनी मां के साथ मस्ती करते दिखे।

'सावन का महीना और मम्मी'
नवनीत सिकेरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि सावन का महीना, और मम्मी के साथ हंसी मजाक... मेरी दो सबसे मनचाही चीजें। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैशटैग में लिखा है- मॉम।

IPS officer Navniet Sekera

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
देखते ही देखते अपनी मां के साथ शेयर किया नवनीत सकेरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर खूब रिएक्शन देने लगे। कई लोग मां को लेकर काफी भावुक कर देने वाले कमेंट्स कर रहे थे तो कईयों का कहना था कि अगर वे इस तरह करते तो मां उनकी खूब पिटाई करती।

कुर्सी पर बैठी दिखी मां
बताते चलें कि नवनीत सिकेरा अपनी मां की कुर्सी हिलाते दिख रहे हैं। मां आराम से कुर्सी पर बैठी हैं और नवनीत अपनी मां को झूला झुला रहे हैं। इसके बाद नवनीत हंसी मजाक भी करते हैं। फिर वे अचानक अपनी मां को गिराने की एक्टिंग करते हैं लेकिन संभाल लेते हैं।

मां के साथ मस्ती करते दिखे
इसके बाद वे अपनी मां के पेट में गुदगुदी लगाने लगते हैं। उनकी मां कुर्सी में बैठी हंसने लगती है। इसके बाद नवनीत खुद भी हंसने लगते हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि मां तो बस मां ही होती है। तो वहीं दूसरे ने कहा कि सर संभाल के। एक और यूजर ने कहा कि माताजी ने कभी आपको इसी तरह से झुलाया होगा और आप दोनों खूब हंसे होंगे। सर समय बदलता है लेकिन जज्बात नहीं।

यहां देखें वीडियो...

'मेरी मैया डंडे मारती'
वहीं एक और यूजर ने बड़े ही फनी अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि सर इतनी देर में तो मेरी मैया तो आज भी डंडे से शरारत का भूत उतार देती है। और मेरा आनंद कई गुना बढ़ जाता है। वाकई मां जैसा कोई नहीं है। एक और यूजर ने कहा कि मम्मी है यानी कि आपके साथ ईश्वर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+