'भोला बाबा देदे नोट छापण की मशीन' गाने पर मंदिर में डांस करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिल गया 'प्रसाद'

बीते दिनों मध्य प्रदेश के पशुपतिनाथ मंदिर में एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो भोला बाबा देदे नोट छापण की मशीन पर डांस कर रहा था। वीडियो से इतना बवाल मचा कि उसे माफी मांगनी पड़ी।

आजकल सोशल मीडिया पर कोई रील ट्रेंड करती है तो लोग पागलों की तरह उसपर नाचने गाने लगते हैं। वायरल होने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगता है। दिल्ली मेट्रो वाले मामले में ऐसा ही कुछ हुआ था। एक के बाद एक लोग ये ट्रेंड बिना कुछ सोचे समझे बस फॉलो ही किए जा रहे थे।

इसके बाद भोला बाबा गाना जमकर ट्रेंडिंग रहा। एक से बढ़कर एक सिलेब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स ने इस गाने पर रील्स बनाए, वीडियोज बनाए। इसी कड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तरुण नामदेव ने भी इस गाने पर रील बनाई। ये रील उन्होंने कहीं और नहीं सीधे भोले बाबा के मंदिर में जाकर बना डाली।

Influencer tarun namdev

तरुण मध्य प्रदेश के मंडसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में डांस करते नजर आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। वायरल होने के बाद इस तरह की हरकत देखकर श्रद्धालु गुस्से में आ गए। मंदिर में नाचने के बाद जो बवाल मचा, उसे देखते हुए तरुण को न सिर्फ सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाना पड़ा बल्कि हाथ जोड़कर माफी भी मांगनी पड़ी।

वीडियो में दिख रहा है कि तरुण मूर्ति के पीछे खड़े होकर नाचने लगते हैं। फिर वो मंदिर से बाहर आते हैं और अपने साथियों के साथ डांस करते हैं। ये सब मंदिर के आस-पास ही हो रहा था। तरुण भोला बाबा देदे नोट छापण की मशीन पर जमकर थिरकते हैं। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ और लोगों तक पहुंचा तो मंदिर समिति को दिखाया गया।

Influencer tarun namdev

इसके बाद तरुण को चिट्ठी भेजकर माफी मांगने को कहा गया। इसमें कहा गया कि अगर 8 जून तक तरुण ये वीडियो डिलीट नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तरुण ने लिखा- कुछ दिनों पहले मेरे द्वारा श्री पशुपतिनाथ मंदिर में वीडियो बनाया गया था। इस वीडियो से मेरा उद्देश्य पशुपतिनाथ मंदिर का प्रचार करना था लेकिन मेरी वजह से श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची। मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं। मेरे द्वारा वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+