VIDEO : Mojito पीने को लपका दुधमुंहा बच्चा, चेहरे के भाव देखकर उछल जाएंगे आप, एकेडमी अवॉर्ड का सुझाव
अधिकांश लोगों का बचपन सुनहरी यादों से भरपूर होता है। बच्चों की मुस्कान दुनिया की तमाम नेगेटिव चीजों को दूर कर देती है। ऐसी ही वीडियो वायरल है जहां बच्चे को एक्सप्रेशन दिल जीतने वाला है। infant wins heart with expression
नई दिल्ली, 09 अगस्त : इंटरनेट पर एक क्यूट बच्चे की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में बच्चे का फेसियल एक्सप्रेशन इतना कमाल का है कि सोशल मीडिया यूजर बच्चे को एकेडमी अवॉर्ड देने की मांग करने लगे। वीडियो की लोकेशन का पता नहीं है, लेकिन बच्चों की मुस्कान किसी सरहद में कैद नहीं हो सकती, इसी आधार पर वन इंडिया हिंदी आपके साथ ये खुशनुमा लम्हे साझा कर रहा है। Mojito Drink पर लपकते बच्चे की वीडियो को 1.30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो में देखिए बच्चे का एक्सप्रेशन और भूल जाइए अपनी थकान। (सभी फोटो वीडियो ग्रेैब, सौजन्य ट्विटर @thesun)

ड्रिंक के ग्लास की तरफ अट्रैक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुधमुंहा बच्चा अपनी मां की गोद में है। टेबल पर शीशे के ग्लास में रखी किसी ड्रिंक को देखकर बच्चा ग्लास की तरफ लपकने का पूरा प्रयास करता दिखा।

वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। द सन के ट्विटर हैंडल से शेयर इस वीडियो को 1.30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां की गोद से छूटकर बच्चा किसी भी सूरत में ड्रिंक पाना चाहता है।

18 सेकेंड की वीडियो पर रोचक कमेंट्स
मां की गोद से छूटने में असफल रहा बच्चा ड्रिंक से दूर रखे जाने पर अपने गुस्से का इजहार भी करता दिखा। तमाम कोशिशों के बाद भी ड्रिंक पाने ना नाकाम रहे इस बच्चे के क्यूट एक्सप्रेशंस ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आप जीवन के तमाम तनाव भूल सकते हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि इतनी छोटी एज में इसे कैसे पता है कि ग्लास में ड्रिंक है, तो कहना गलत नहीं होगा कि भाई साब... Child is the Father of Man

खिलौना छोड़कर ड्रिंक पर लपका बच्चा
सोशल मीडिया यूजर क्लैर स्टेयर्स- के ट्विटर हैंडल @clairstairs की तरफ से लिखा गया, कि इस बच्चे की अदाएं इतनी शानदार हैं कि इसे एकेडमी अवॉर्ड मिलना चाहिए। वीडियो में बच्चा धारीदार टीशर्ट पहने देखा जा सकता है। बच्चे की मां के हाथ में उसका खिलौना है, लेकिन बच्चा ड्रिंक की ओर लपकता है।
यहां देखें वीडियो-
बच्चे की अदाओं का बड़ों ने लिया आनंद
बच्चे की अदाओं का आनंद लेते वहां मौजूद अन्य लोगों को ठहाके लगाते सुना जा सकता है। अंग्रेजी भाषा में संवाद कर रहे लोगों को बच्चे की एक्टिविटी पर कहते सुना जा सकता है कि वाउ, बच्चा ड्रिंक किसी भी हालत में पाना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications