इधर पार्टी का खाना और उधर यमराज कर रहे थे इंतजार! उस रात क्या हुआ था फंक्शन में, जो अचानक चली गई शख्स की जान?
What is silent attack? मौत कब क्यों और कहां आ जाए, ये कोई नहीं बता सकता। ना ही कोई जान सकता है। मौत इस दुनिया का एक अटल सत्य है, जिससे कोई भाग भी नहीं सकता। आपने कई ऐसे मामले देखे होंगे, जहां अच्छा-भला इंसान कब भगवान को प्यारा हो गया, पता ही नहीं चला। बीते दिनों इंदौर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक शख्स पार्टी के खाने के इंतजार में टेबल पर बैठा था। खाना हलक से नीचे भी नहीं उतरा कि दूसरी तरफ यमराज बैठे उसका इंतजार कर रहे थे।
बैठे-बैठे ये क्या हुआ...
मामला थोड़ा पुराना है मगर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है। खाना अभी सर्व भी नहीं हुआ होता कि उसे अचानक से बेचैनी होने लगती है।

इधर खाना और उधर यमराज
कुछ देर बात शख्स की ये बेचैनी इस कदर बढ़ जाती है कि वो चेयर पर बैठे-बैठे ही बेसुध हो जाता है। इसके बाद उसके पास बैठा शख्स उसे संभालने की कोशिश करता है। मगर कुछ ही देर बाद वो शख्स जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है।
वायरल हो रहा वीडियो
शख्स का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है। मामले को देखने के बाद डॉक्टरों ने इसे साइलेंट अटैक बताया। इसी तरह के साइलैंट अटैक के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें बैठे-बैठे शख्स की जान चली गई। फिलहाल इंदौर में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है ये साइलेंट अटैक?
साइलेंट अटैक दिल के दौरे का ही एक प्रकार होता है, जिसके लक्षण लगभग न के बराबर होते हैं। अगर किसी में ये लक्षण दिखे भी तो इसे दिल का दौरा कह पाना जरा मुश्किल होगा। इसमें हार्ट अटैक की तरह सीने में किसी तरह का दर्द या फिर कोई तकलीफ नहीं होती। बता दें कि साइलेंट अटैक की वजहों के पीछे डायबिटीज, ह्रदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, कम व्यायाम करना, ज्यादा वजन, तंबाकू का इस्तेमाल आदि हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications