Indigo पायलट को जोर का घूंसा मार यात्री बोला Sorry Sir... अजीबोगरीब घटना की वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

कई बार फ्लाइट में केबिन क्रू और यात्रियों के बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। एक्सपीरियंस कई दफा अच्छा होता है तो कई बार बिल्कुल ही खराब। ऐसा ही कुछ हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में हुआ, जब सीट पर बैठे एक यात्री ने पायलट को जोर का घूंसा दे मारा। ऐसा क्यों हुआ, चलिये आपको बताते हैं।

हाल ही में इंडिगो के पायलट को यात्री ने सामने से आकर जोर का घूंसा दे मारा, जब पायलट ने विमान की उड़ान के बारे में देरी की घोषणा की। वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान में देरी के बारे में घोषणा कर रहा था। रविवार शाम हुई इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

indigo passenger

अब पायलट को घूंसा मारने वाले शख्स साहिल कटारिया का हाथ जोड़कर पायलट से माफी मांगते हुए एक और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। नए वीडियो में, यात्री साहिल कटारिया को अधिकारियों द्वारा सड़क पर ले जाते समय रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति से "सॉरी सर" कहते हुए देखा जा सकता है। जवाब में वीडियो शूट करने वाला शख्स नो सॉरी बोल रहा है।

राजधानी दिल्ली के पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम उचित एक्शन लेंगे। इससे पहले एक वायरल वीडियो में क्रू मेंबर्स पायलट पर हाथ उठाने के बाद इस यात्री पर चिल्लाते भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और गोवा के बीच इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 2175 के को-पायलट और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने साहिल कटारिया के खिलाफ फ्लाइट में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने की शिकायत दी थी।

शिकायत में कहा गया कि साहिल कटारिया ने विमान में माहौल को खराब करने की कोशिश की है और साथ ही बदतमीजी भी की है। अब यात्री के खिलाफ शिकायत को ध्यान में रखते हुए आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 290 (सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के लिए सजा) और विमान नियमों की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+