कौन है ये महिला और क्या जॉब करती है? जो हर दिन फ्लाइट से जाती है ऑफिस?
सामान्य कर्मचारी हो या लाखों में सैलरी पाने वाला एम्पलॉई सामान्य तौर पर हर दिन अपने ऑफिस जाने के लिए अपनी पर्सनल गाड़ी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक ऐसी महिला है जो हर दिन अपने ऑफिस फ्लाइट से जाती है।
सोशल मीडिया पर इस महिला की स्टोरी जमकर वायरल हो रही है। जिसे सुनकर लोगों का माथा ही चकरा गया है। आइए जानते हैं कौन है ये महिला और आखिर क्या करती है नौकरी जो हर दिन फ्लाइट से ऑफिस जाने को खर्च अफोर्ड कर पा रही है?

कौन है ये महिला?
ये मलेशिया में अपने परिवार के साथ रहती है। भारतीय मूल की इस महिला का नाम रशेल कौर है। भारतीय मूल की ये महिला बीते कई सालों से मलेशिया में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है।
रोजाना ऑफिस जाने के लिए 600 किमी करती है सफर
रशेल कौर को लोग 'सुपर कंप्यूटर" और 'सुपर ट्रैवलर' के नाम से बुलाने लगे हैं। रशेल का ऑफिस कुआलालंपुर में हैं और वो पेनांग में अपने परिवार के साथ रहती हैं। रशेल सप्ताह में 5 दिन पेनंग से कुआलालंपुर फ्लाइट से जाती हैं और घर वापस भी फ्लाइट से ही आती हैं। रशेल ऑफिस आने-जाने के लिए हर दिन 600 घंटे का सफर करती हैं।
क्यों हर दिन फ्लाइट से जाती है ऑफिस?
आपको जानकर हैरानी होगी कि रशेल हर दिन इतना लंबा सफर अपने दोनों बच्चों की वजह से कर रही हैं। रशेल के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11 और 12 साल है। अपने वर्किंग शेड्यूल में से दोनों बच्चों को अधिक समय देने के लिए वो रोजाना फ्लाइट से ट्रेवेल करके ऑफिस जाने का निर्णय लिया है।
महिला ने क्या कहा?
रशेल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि "मेरे दो बच्चे हैं, दोनों की बढ़ती उम्र है, इस उम्र में बच्चों को मां की जरूरत सबसे अधिक होती है। मैंने जो आफिस जाने के लिए हवाई यात्रा का विकल्प चुना है, ऐसे में मैं अपने बच्चों को अधिक समय दे पा रही हूं।"
क्या हैं महिला का रूटीन?
रशेल कौर ने बताया 2024 से वो हर दिन फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह 4 बजे उठती हैं ओर 5 बजे एयरपोर्ट और फ्लाइट पकड़कर सुबह 8 बजे तक ऑफिस पहुंच जाती हैं और रात 8 बजे घर वापस पहुंच जाती हैं।
एक फैसले ने बदल दी जिंदगी
रशेल कौर ने बताया कि पहले वो क्वाललालंपुर में रेंटेड हाउस में रहती थीं। उनका घर उनके ऑफिस के नजदीक था और सप्ताह में बस एक दिन पेनांग स्थित अपने घर जा पाती थीं और परिवार, बच्चों से मिल पाती थीं। इसका असर उनके बच्चों और पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा था। जिसके बाद उन्होंने ये डिसीजन लिया।
फ्लाइट में सफर करने के बावजूद हो रही बचत
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि हर दिन हवाई यात्रा करने के बावजूद महिला के लिए आर्थिक नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि फ्लाइट से सफर करने का निर्णय फायदेमंद साबित हो रहा है। फ्लाइट से हर दिन आफिस के लिए अप-डाउन करने के बावजूद कैसे रशेल कौर बचत कर लेती हैं इसका खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया।
कैसे पैसे बचा पा रहीं?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कौर ने बताया जब वो क्वाललालंपुर में किराए के घर में रहती थीं तब उनका खर्च 42 हजार रुपये आता था, जो घट कर अब 28 हजार रुपये हो गया है। ऐसे वो हर महीने लगभग 14 हजार रुपये बचा ले रही हैं। बच्चों के साथ रहने की वजह से मैं अपने काम पर भी फोकस कर पा रही हूं।
क्या नौकरी करती हैं रशेल कौर?
रशेल कौर एयर एशिया के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। रशेल कौर को 'सुपर कम्यूटर' उपाधि तक मिल चुकी है। उन्होंने कहा हर दिन उन्हें फ्लाइट का सफर ना केवल सस्ता पड़ रहा है, साथ ही वो अपने परिवार बच्चों को समय दे पा रही हैं, इसलिए बहुत खुश भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications