भारतीय महिला आशा रानी ने चोटी से खींची 12 हजार किलो की बस, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया शानदार Video

भारतीय महिला आशा रानी ने चोटी से खींची 12 हजार किलो की बस, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया शानदार Video

नई दिल्ली, 04 जनवरी: भारत की महिला आशा रानी के नाम एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आशा रानी ने साल 2016 में लंदन में 12,216 किलोग्राम वजन वाली डबल डेकर बस खींचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने आशा रानी का साल 2016 वाला वीडियो फिर से शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो को फिर से देखकर लोग हैरान हैं।

वीडियो को शेयर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कही ये बात

वीडियो को शेयर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कही ये बात

आशा रानी का यह वीडियो 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से 4 जनवरी 2021 को शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर कर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' ने लिखा है, ''आशा रानी द्वारा बालों (महिला) से सबसे भारी 12 हजार 216 किलोग्राम का वाहन खींचा था।''

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने के बाद रोने लगी थी आशा रानी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने के बाद रोने लगी थी आशा रानी

इस वीडियो में आशा रानी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आशा रानी दो चोटी बांधी हुई हैं और उस चोटी में रस्सी लगी है। चोटी के सहारे 12,216 किलोग्राम वजन वाली डबल डेकर बस आशा रानी खींचती हैं। आशा सावधानी के साथ बस को कुछ सेकेंड बस को खींचती हैं। जैसे ही उनका रिकॉर्ड पूरा हो गया, आशा रानी इमोशनल होकर रोने लगी।

'आयरन क्वीन' के नाम से मशहूर हैं आशा रानी

'आयरन क्वीन' के नाम से मशहूर हैं आशा रानी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक आशा रानी ने साल 2016 बस खींचकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इटली के शहर मिलान में ''Lo Show dei Record'' के सेट पर आशा रानी को लंदन की डबल डेकर बस खींचने के लिए 'आयरन क्वीन' के रूप में सम्मानित किया गया था।

7 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं आशा रानी के नाम

7 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं आशा रानी के नाम

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रानी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह वर्तमान में सात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब रखती हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक इससे पहले रानी ने साल 2014 में ब्रिटेन के लीसेस्टर में 'दोनों आंखों के सॉकेट (महिला) के साथ सबसे भारी वजन उठाने' का रिकॉर्ड बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+