इस कुत्ते की वफादारी देख आप भी कहेंगे वाह! पुराने घर पहुंचने के लिए तय किया 96 km का सफर, पार की नदी
नई दिल्ली। जब भी वफादारी की बात आती है तो हमेशा कुत्तों का उदाहरण दिया जाता है, क्योंकि यही एक जानवर है जिसे आप अगर एक बार प्यार से रोटी खिलाते हैं तो यह पूरी जिंदगी उसका एहसान आपको अपनी वफादारी देकर चुकाता है। दुनिया में कई लोग कुत्तों को पालतू जानवर की तरह पालते हैं और उन्हें अपने घर का एक सदस्य ही बना लेते हैं। कुत्ते की वफादारी के वैसे तो कई उदाहरण हैं लेकिन जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद आपका कुत्तों के प्रति लगाव और बढ़ जाएगा।

96 किलोमिटर का सफर कर पहुंची घर
हाल ही में एक ऊंट की खबर काफी वायरल हुई थी जिसने अपने पुराने मालिक से मिलने के लिए 100 किलोमीटर तक का सफर अकेले ही तय किया था। ऐसा ही एक घटना अमेरिका में सामने आई है जहां एक लापता डॉग ने अपने पुराने मालिक के पास वापस जाने के लिए करीब 96 किलोमिटर तक का सफर तय किया। कुत्ते को वापस पाकर उसके मालिक भी बहुत खुश हैं और यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

घर से हो गई थी लापता
दरअसल, क्लेओ नाम की एक डॉग अमेरिका के कैंसास सिटी से लापता हो गई थी, वह अपने नए घर से करीब 60 मील दूर पहुंच गई थी। अपनी डॉगी को खोने के बाद उसके मालिक काफी दुखी हुए और उन्होंने क्लेओ के वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन हुआ इसके उलट, लापता होने के एक हफ्ते के भीतर ही डॉगी अपने मालिक के पुराने घर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक डॉगी के मालिक ने अपना घर माइकल और ब्रिटनी को बेच दिया था और खुद अमेरिका के दूसरे शहर शिफ्ट हो गए थे।

नए मकान मालिक ने डॉगी के मालिक से किया संपर्क
एक दिन माइकल और ब्रिटनी जब घर लौटे तो उन्होंने क्लेओ के सामने के बरामदे में बैठी देखा, वह हैरान हो गए कि आखिर कोई डॉगी उनके घर में क्यों बैठा है। इसके बाद जब माइकल ने क्लेओ के गले में बंधा एक माइक्रोचिप को चेक किया तो उन्हें पता चला कि यह डॉगी इस घर के पुराने मालिक की है जो एक सप्ताह से लापता है। क्लेओ के मालिक ने एक सप्ताह पहले ही उसके लापता होने की जानकारी फेसबुक पर शेयर की थी।

डॉगी ने नदी को कैसे किया पार यह बड़ा सवाल
जब माइकल ने डॉगी के मालिक को इस बात की खबर दी कि वह अपने पुराने घर पहुंच गई है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। क्लेओ के मालिक ड्रयू ने बताया कि यह डॉगी उनके और उनकी मां के बहुत करीब है, यह बहुत अजीब बात है हम में से किसी को खबर नहीं थी की वह अपने पुराने घर निकल गई है। ड्रयू ने कहा कि पुराने घर के लिए जाने पर रास्ते में एक नदी को पार करना पड़ता है, हम शायद कभी ना जान पाएं कि आखिर क्लेओ ने नदी पार कर कैसे पुराने घर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बाढ़ और कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, हालात का लिया जायजा
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications