IIT ग्रेजुएट्स ने बनाया शानदार होम जिम, आनंद महिंद्रा ने भी जमकर की तारीफ, ऐसा क्या खास है इसमें?
Unique Home Gym: इंटरनेट पर हर वक्त एक्टिव रहने वाले मशहूर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से हमें हमेशा चौंकाते रहते हैं। वे अक्सर अपने 11.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ काफी दिलचस्प और इंस्पिरेशनल कहानियां शेयर करते रहते हैं। इस बार बिजनेसमैन ने चार आईआईटी ग्रैजुएट की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
इन चारों ने एरोलीप एक्स बनाया, जो एक कॉम्पैक्ट, मल्टी-फंक्शनल होम जिम है जो किसी भी छोटे एरिया को वर्कआउट स्पेस में बदल देता है। 'द बेटर इंडिया' का एक वीडियो शेयर करते हुए, श्री महिंद्रा ने ग्रेजुएट्स के समर्पण और क्रिएटिविटी की तारीफ की।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि 4 आईआईटी ग्रेजुएट्स द्वारा बनाया हुआ होम जिम। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बल्कि मैकेनिक्स और फिजिकल थेरेपी सिद्धांतों का चतुराई से बनाया संयोजन एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार करता है जिसकी वैश्विक क्षमता है। छोटे अपार्टमेंट में और यहां तक कि बिजनेस होटल के कमरों में भी! वाह!
वीडियो में दिखाया गया है कि ये एक मिनी जिम है, जिसमें एआई सपोर्ट भी है। ये शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज से स्ट्रेस देता है। इसमें अलग-अलग कसरतें देखने के लिये एआई की मदद भी ली जा सकती है।
आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को ये पोस्ट शेयर की। तब से, इसे 944,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और कई सारे कमेंट्स भी आए हैं। पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि मॉडर्न समस्याओं के लिए मॉडर्न ही सॉल्यूशन भी चाहिए। यही मंत्र है जिसका पालन आईआईटीयन करते हैं।
दूसरे ने कहा कि ये अपार्टमेंट किराए पर देने की सुविधाओं में बहुत बड़ा एडऑन होने जा रहा है। एक ने कहा कि आईआईटी स्नातकों को इस तरह से नवाचार करते देखना प्रभावशाली है। व्यावहारिक उपयोग के लिए यांत्रिकी और भौतिक चिकित्सा का संयोजन शानदार है, खासकर जगह की कमी के लिए। उन्हें बधाई!" तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा।












Click it and Unblock the Notifications