दो जुड़वां बहनों ने दो जुड़वां भाईयों से किया प्यार, एक साथ की शादी और फिर एक साथ हुईं प्रेग्नेंट
रुप रंग में एक-दूसरे के बिल्कुल समान दिखने वाली दो जुड़वां बहनों ब्रिटिनी और ब्रिआना डीन ने दो जुड़वां भाइयों जोश और जेरेमी स्लेयर्स, जो एक दूसरे की टू-कॉपी लगते हैं, से शादी की।
वाशिंगटन। रुप रंग में एक-दूसरे के बिल्कुल समान दिखने वाली दो जुड़वां बहनों ब्रिटिनी और ब्रिआना डीन ने दो जुड़वां भाइयों जोश और जेरेमी स्लेयर्स, जो एक दूसरे की टू-कॉपी लगते हैं, से शादी की। इनमें से एक जोड़े को एक बच्चा भी हुआ है, जबकि दूसरे जोड़े को अपने पहले बच्चे के होने का इंतजार है। आइए जानते हैं इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की शानदार कहानी...

साल 2017 में हुई थी दोनों जोड़ों की मुलाकात
दोनों जोड़े साल 2017 में एक पार्टी के दौरान मिले, जिसके 6 महीने बाद दोनों भाईयों(35) ने दोनों बहनों(33) को अपने दिल की बात बता दी।

एक साथ हुई शादी, एक साथ हुईं प्रेग्नेंट
अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले इन जोड़ों ने साल 2018 में शादी की थी। और मजेदार बात यह है कि दोनों बहने पिछले साल लगभग एक साथ प्रेग्नेंट हुईं। लेकिन लेकिन जोश और ब्रिटिनी के बच्चा हो गया है जबकि ब्रिआना डीनजेरेमी स्लेयर्स और जेरेमी अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फोटो में ब्रिटिनी को अपने बेटे जेट जबकि ब्रिआना को गर्भवती के रूप में देखा जा सकता है। फोटो के कैप्शन में ब्रिटिनी के होने वाले बच्चे के लिए नाम सुझाने को भी कहा गया है।

पिछले साल दोनों बहनों ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी।
साल 2018 में ब्रिटिनी ने कहा था कि हम चारों एक ही छत के नीचे रहते हैं और काफी खुश हैं। जब हमारे बच्चे होंगे तो उन्हें चारों का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा था कि मेरे और जोश के बच्चे आनुवांशिक तौर पर जेरेमी और ब्रिआना के बच्चों के भाई-बहन होंगे। हालांकि वे चचेरे भाई-बहन होंगे लेकिन तकनीकी रूप से वे आनुवांशिक भाई-बहन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications