पड़ोसी के पार्सल ने हैदराबाद के शख्स को पहुंचाया दुबई के जेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

25 साल के इस युवक को अपने पड़ोसी का पार्सल दुबई ले जाना महंगा पड़ा है। शख्स को दुबई में इस पार्सल की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली। हैदराबाद के एक युवक को अपने पड़ोसी का पार्सल ले जाना बड़ा महंगा पड़ा है। पड़ोसी के पार्सल ने उसे दुबई के जेल पहुंचा दिया है। 25 साल का हबीब मोहम्मद अपने पड़ोसी के पार्सल की वजह से दुबई के जेल पहुंच गया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला...

 Hyderabad: Neighbour’s parcel lands man in Dubai jail

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल के हबीब की नौकरी दुबई में लगी थी। हबीब को दुबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में क्लर्क की नौकरी मिल गई थी। नौकरी ज्वाइन करने के लिए हबीब घर से निकला तो उसके पड़ोसी ने उसे एक पार्सल का डिब्बा पकड़ा दिया और कहा कि वो उसे दुबई तक लेकर जाए। वहां उसका चचेरा भाई एयरपोर्ट पर उससे वो पार्सल ले लेगा। पड़ोसी ने बताया कि उस पार्सल में कुछ जरुरी दवाईयां हैं जो उसके भाई को चाहिए।

पढ़ें-इससे पहले नहीं देखी होगी ऐसी शादी, समुद्र के नीचे कपल ने लिए सात फेरे

हबीब ने भी बिना कुछ सोचे-समझे उसे रख लिया। जब वो दुबई पहुंचा तो एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वो कुछ भी समझ नहीं पा रहा था कि उससे साथ क्या हो रहा है। बाद में जांच अधिकारियों ने बताया कि वो जो पार्सल लेकर आया है उसमें ड्रग्स है। हबीब सन्न रह गया। उनसे बताया कि ये पार्सल उसके पड़ोसी ने उसे अपने भाई को देने कहा, लेकिन जांच अधिकरियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे जेल में डाल दिया।

हबीब के भाई अब्दुल कुदीर ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और उनसे मदद मांगी है। वहीं पड़ोसी, जिसने वो पैकेट हबीब को दी थी वो भी फरार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक हबीब जो दवाईयां हैदराबाद से लेकर गया था वो दुबई में प्रतिबंधित है। अब पुलिस को उस पड़ोसी की तलाश है, ताकि सही अपराधी को सजा मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+