नारियल के अंदर पानी कहां से आता है? नहीं पता है तो जानिए यहां सबकुछ
how coconut contains water:भारी गर्मी में लोग नारियल पानी का अधिक सेवन करते हैं लेकिन इनमें से बहुत लोगों को यह नहीं पता होता है कि नारियल के भीतर आखिर पानी कहां से आता है?

Where Does Coconut Water Come From: अप्रैल का महीना लगभग आधा बीतने वाला है। इसी के साथ गर्मी ने भी अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 20 अप्रैल के बाद पारा 40 डिग्री को छूने लगेगा। एक तरह से कहा जाए तो गर्मी इस बार लोगों का जीना मुहाल करने वाली है। ऐसे में अब लोगों को खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इस मौसम सबसे अधिक लोग लिक्विड का सेवन करते हैं। उसमें भी नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन लोग सबसे अधिक करना पसंद करते हैं। आपमें से लगभग सभी लोग गर्मी में नारियल पानी पिए होंगे लेकिन कभी यह सोचा है कि आखिर नारियल के भीतर इतना सारा पानी कहां से आता है?
नारियल में पानी कहां से आता है?
दरअसल, नारियल के अंदर जो पानी (Coconut Water) होता है और जिसे आप पीते हैं वह पौधे का एंडोस्पर्म(Endosperm) वाला भाग होता है। नारियल का पेड़ पानी के संचय (रिजर्व) के रूप में अपने फल का उपयोग करता है। यह पानी पेड़ की जड़ प्रणाली द्वारा एकत्र किया जाता है, फिर कोशिकाओं द्वारा फल में लाया जाता है। वहीं एंडोस्पर्म जब इस पानी में घुल जाता है तो यह गाढ़ा होने लगता है। जब नारियल पकने लगता है तो यह पानी भी धीरे-धीरे सूखने लगता है और Endosperm ठोस अवस्था में सफेद कलर में बदल जाता है। जिस आप खाते हैं।
नारियल पानी पीने के फायदे
Benefits Of Coconut Water: नारियल पानी कई पोषक तत्वों को पाने का अच्छा स्रोत है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण साबित होता है। गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद कर सकता है। हृदय रोगी के लिए भी फायदेमंद है। वर्कआउट के दौरान और बाद में पीने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन पेय है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपके ऊर्जा स्तर को तुरंत बढ़ावा देने में मदद करता है। यह एथलीटों को अपने ऊर्जा भंडार को फिर से भरने और थोड़ी तेजी से ठीक होने में मदद कर सकता है। अगर आप व्यायाम के दौरान इस पानी को पीते हैं, तो यह थकान और निर्जलीकरण को रोक सकता है। नारियल पानी किसी भी स्पोर्ट्स ड्रिंक का प्राकृतिक विकल्प है। हाइड्रेशन का स्वादिष्ट स्रोत माना गया है।
नारियल के भीतर कौन से विटामिन होते हैं?
Vitamins in Coconut Water: पोषक रूप से नारियल पानी में कुछ पोषक तत्व होते हैं, जिनमें बी विटामिन राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), पैंटोथेनिक एसिड, फोलिक एसिड, बायोटिन, साथ ही थायमिन (बी1), विटामिन सी, पोटेशियम और सोडियम की मात्रा भी शामिल है। इसमें कुछ सरल कार्बोहाइड्रेट (शर्करा) और अमीनो एसिड भी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications