Railway: चलती ट्रेन में पता करें कौन सी सीट खाली, फिर वेटिंग का झंझट खत्म, तुरंत बुक करवा लें सीट

Indian Railway: अगर आपको चलती ट्रेन में खाली सीट का स्टेटस पता करना है तो आप इस 6 स्टेप को फॉलो कर ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

Indian Railway

How to Check Vacant Seat Status in Running Train: देश में इतनी सारी ट्रेनों के होने के बावजूद लोगों को वेटिंग टिकट लेकर जाना पड़ता है। शादी, लगन या त्योहार के समय में अगर वेटिंग टिकट है तो फिर आपकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। आप हर यात्री के पास गुहार लगाने जाते हैं कि कोई साइड में जगद दे दें। वहीं अगर आपके पास पैसे होते हैं तो टीटीई से बात कर सीट बुक कराते हैं। हालांकि, कई बार टीटी इसके लिए मनमाना पैसे वसूलते हैं।

कई बार तो टीटीई पैसे कमाने के लिए बोलेंगे की सीट है नहीं। एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। फिर ऐसे में आपकी परेशानी एक बार और से बढ़ जाती है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप चलती गाड़ी में वेटिंग टिकट लेकर घुस गए हैं लेकिन आपको सीट चाहिए तो आप कैसे पता करेंगे कि किस बॉगी में सीट खाली है?

अगर आप चलती ट्रेन में यह चेक करना चाहते हैं कि किस बॉगी में सीट खाली है तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप ट्रेन में खाली बर्थ का स्टेटस चेक करना होगा। इसमें आसानी यह होगी कि अगर टीटीई आपसे कहे कि सीट खाली नहीं है तो आप एक मिनट में सबूत दिखाकर टिकट ले सकते हैं।

चलती ट्रेन में खाली सीट चेक करने का तरीका
स्टेप 1 - सबसे पहले आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 - इसके बाद होम पेज पर दिए गए बुक टिकट के टैब के ऊपर दिख रहे PNR Status और चार्ट व वैकेंसी के टैब आईकन पर क्लिक करें
स्टेप 3 - अब आपके सामने रिजर्वेशन चार्ट और जर्नी डिटेल का टैब ओपन हो जाएगा.
स्टेप 4 - यहां आप ट्रेन नंबर, स्टेशन, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन का नाम फिल करें
स्टेप 5 - बाद आपको किस कोच में कौन सी सीट खाली है, उसकी पूरी डिटेल मिल जाएगी
स्टेप 6- इसके बाद आप टीटीई के जरिए सीट अपने नाम पर अलॉट करा सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+