Swiggy: फूड कंपनी से शख्स ने मंगा डाले 16 लाख के सामान, नहीं छोड़ा ग्रॉसरी का कोई भी आइटम
फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने इस साल के अंत में अपनी रिपोर्ट दिलचस्प आंकड़े साझा किए हैं। अपनी रिपोर्ट्स How India Swiggy 2022 में कुछ खास ग्राहकों को टॉप पर जगह दी है।

How India Swiggy'd 2022: फूड डिलीवरी के अलावा फूड कंपनियां किराने के समान पर भी फोकस कर रही हैं। स्विगी साल के अंत में ग्रॉसरी डिलीवरी को लेकर दिलचस्प आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में ऐसे ग्राहकों को टॉप पर रखा गया है, जिन्होंने एक सामान्य ग्राहक से कई गुना अधिक ऑर्डर किए हैं। कंपनी ने एक ऐसे दिलचस्प यूजर्स की जिक्र किया है जिसने सालभर में 16 लाख 60 हजार के किराने के ग्रॉसरी डिलीवरी के माध्यम से ऑर्डर कर डाले।

ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ा ट्रेंड
पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन मार्केटिंग सेक्टर ने काफी ग्रोथ की है। साल दर साल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड भी बढ़ता जा रहा है। स्विगी या फिर अन्य किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाली कंपनी रिपोर्ट्स पर नजर डालेंगे तो ये साफ हो जाएगा। ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी के पास देश भर में बड़ी संख्या में ग्राहक हैं। जो अपनी खाने वाली चीजों या फूड आइटम के डिलीवरी के लिए किसी एक कंपनी पर ट्रस्ट करते हैं।

स्विगी का वफादार ग्राहक
फूड कंपनी स्विगी अपने एक खास ग्राहक की पहचान की है। जो फूड आइटम के अलावा ग्रॉसरी के सामानों के लिए सिर्फ स्विगी पर ही ट्रस्ट करता है। पिछले एक साल में कंपनी की ग्रॉसरी डिलीवरी की इस ग्राहक ने सबसे अधिक सर्विस ली। स्विगी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट How India Swiggy'd 2022 में इसका जिक्र किया और माना की शख्स ने कंपनी से सबसे अधिक ग्रॉसरी के आइटम खरीदे हैं।

16.6 लाख किराने के आइटम ऑर्डर
स्वीगी की वार्षिक रिपोर्ट How India Swiggy'd 2022 में डिलीवरी ऑर्डर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया गया है। कंपनी ने अपने दो खास ग्राहकों की पहचान की है। दोनों ग्राहक बेंगलुरु से हैं। जिसमें एक ने इंस्टामार्ट पर 16.6 लाख रुपये के किराने का सामान ऑर्डर किया। जबकि दूसरे ने दिवाली के मौके पर 75,378 रुपये का एक ही फूड बर्गर एंड फ्राइज ऑर्डर दिया था।

चाय, सब्जी भी किए ऑर्डर
फूड कंपनी स्विगी की साइट पर सर्चिंग के भी कुछ दिलचस्प आंकड़े मिले हैं। कंपनी ने कहा है कि कुछ लोगों ने साइट पर पेट्रोल, अंडरवियर और सोफा जैसी चीजें भी सर्च कीं। जबकि एक यूजर्स ने चाय से लेकर सब्जियां तक सब कुछ ऑर्डर करने के लिए स्विगी की ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस का रुख किया। ग्राहकों ने इस साल स्विगी पर 50 लाख किलोग्राम से अधिक फल और सब्जियां ऑर्डर कीं। इस साल स्विगी पर तरबूज, केला और टमाटर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए फलों और सब्जियों में शामिल रहे।

2 डिलीवरी मैन ने पहुंचाए 8300 ऑर्डर
बिरयानी 7वीं बार भारत का लोकप्रिय फूड आइटम रहा। स्विगी को इस साल प्रति सेकंड 2.28 बिरयानी के ऑर्डर मिले। स्विगी के केरल में दो ऐसे डिलीवरी मैन थे जिन्होंने काफी तेज सर्विस दी। दोनों ने ही अलग- अलग 8,300 ऑर्डर डिलीवर किए जबकि अन्य दो ने करीब 6,000 ऑर्डर ग्राहकों को पहुंचाए।












Click it and Unblock the Notifications