मात्र 15 साल उम्र! एक झटका और चंद सेकेंड में खत्म हुई जिंदगी, झकझोर देगा ये मामला

मौत कब कहां और कैसे आ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ये ही एक ऐसा रहस्य है, जिसके बारे में इंसान चाह कर भी पता नहीं लगा सकता। कई बार ऐसे हैरतअंगेज मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला राजधानी से सामने आया है, जिसमें चंद सेकेंड नहीं लगे एक लड़की की जिंदगी खत्म होने में।

मामला है दिल्ली के रोहिणी इलाके का, जहां एक लड़की मोमोज बनाने के लिए आटा गूंथने वाली मशीन में काम कर रही थी। लड़की आटा गूंथ रही थी कि तभी उसका हाथ मशीन के अंदर जा फंसा। इसके बाद देखते ही देखते उसका सिर भी वहीं फंस गया और चंद सेकेंड मे उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई।

machine

बच्ची की उम्र सिर्फ 15 साल बताई जा रही है। जिस मशीन पर वो काम कर रही थी, उसका इस्तेमाल मोमोज बनाने और स्प्रिंगरोल बनाने में किया जाता था। पुलिस ने जानकारी दी कि ये पूरी घटना बेगमपुर इलाके में हुई। लड़की काम कर रही थी कि तभी उसका हाथ मशीन में जा फंसा। इसके बाद उसका सिर आटा गूंथने वाले टब में फंस गया।

लड़की का हाथ जब फंसा तो मशीन ने उसे अंदर की ओर खींच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पीसीआर कॉल केजरिये पता लगा कि एक लड़की आटा गूंथने वाली मशीन में बुरी तरह से फंसी हुई है। पता चला कि मशीन इतनी ज्यादा बड़ी नहीं थी मगर उसका हाथ वहां जा फंसा जिसके बाद मशीन ने उसे अंदर खींच लिया।

इस मामले ने हर किसी का दिल दहला दिया है। पुलिस भी बच्ची की सही उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रही है। खबरें हैं कि बच्ची से बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। ऐसे में उसकी सही उम्र का पता लगाकर ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। फिल्हाल ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+