इस होटल में रहकर हुए प्रेग्नेंट तो कप्लस को मिलेगा खास ऑफर

होटल का ऑफर, यहां रहकर हुए प्रेग्नेंट तो मिलेगा फ्री स्टे, लेकिन देना होगा सबूत।

नई दिल्ली। सुनने में भले आपको अजीब लगे, लेकिन आपको बता दें कि ये ऑफर बिल्कुल सच है। इटली के होटल्स कप्लस कतो ये खास ऑफर दे रहे हैं। इस ऑफर के मुताबिक अगर कोई जोड़ा यहां रहते हुए प्रेग्नेंट होता है तो होटल उसे फ्री स्टे देती है। आपको बता दें कि फिलहाल ये ऑफर इटली से 10 फीसदी होटलों में ही चल रहे हैं, लेकिन जिस रफ्तार से ये ऑफर लोकप्रिय हो रहा है, माना जा रहा है कि जल्द ही इसे दूसरे होटल मालिक भी लागू कर देंगे। मां की डायमंड रिंग चुराकर बच्चे ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, VIDEO हुआ वायरल

 pregnant

क्यों दिया जा रहा है ये अनोखा ऑफर?

इटली में लोकल टूरिज्‍म काउंसिलर की ओर से एक फर्टिलिटी रूम प्रोजेक्‍ट को शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत कुछ होटलों ने दंपत्तियों के लिए ये खास ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के पीछे दो मकसद है। जहां इससे इटली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं इटली की कम हो रही जन्‍म दर को बढ़ाने में भी ये तरीका कारगर साबित हो सकता है। इस ऑफर को पाने से पहले आपको इसकी शर्तों के बारे में जानना बेहद जरुरी है। सोती हुई गर्लफ्रेंड पर लड़के से डाल दिए सांप, देखिए क्या हुआ हाल, वीडियो Viral

देने होंगे ये सबूत

होटल में फ्री स्टे पाने के लिए सबसे पहले इससे जुड़े फॉर्म भरने होंगे। फिर दंपत्ति को होटल में रहते हुए गर्भ धारण करना होगा। इसके बाद उन्हें बच्चे के जन्म के बाद उसका बर्थ सार्टिफिकेट होटल को दिखाना होगा। बर्थ सार्टिफिकेट दिखाने के बाद आप या तो अपने होटल स्टे बिल के पैसे वापस ले सकते हैं या फिर आप आने वाले वक्त में फ्री स्‍टे ले सकते हैं। इस ऑफर को लेकर सरकार ने आपत्ति जताई है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+