दोस्ती हो तो ऐसी! भूखे कबूतरों को खाना खिला रहा घोड़ा, दिल जीतने वाला Video Viral

वायरल क्लिप में एक घोड़ा कबूतरों को खाना खिलाता नजर आ रहा है। कबूतरों और घोड़े की इस दोस्ती को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं और खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @TheFigen_/Twitter

सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों के वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार जानवर कुछ ऐसा करते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई दफा जानवर इंसानों से कई ज्यादा दरियादिली दिखाते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक घोड़ा अपने पास रखे हुए बर्तन में से खाना खा रहा है साथ ही पास खड़े कबूतरों को भी खिला रहा है। वीडियो दिल जीत लेने वाला है।

वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि घोड़ा अपने पास खड़े कबूतरों को खाना खिला रहा है। घोड़े के पास तकरीबन 10 के करीब कबूतर खड़े नजर आ रहे हैं। घोड़ा अपने मुंह से बार-बार उनके लिए खाना डाल रहा है। वीडियो दिल जीतने वाला है और लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने तो घोड़े को देखने के बाद कहा कि वो अपना खाना खा रहा है, ना कि पक्षियों को खाना खिला रहा है। उसके मुंह से बस दाने छूट रहे हैं, जो आसपास खड़े पक्षी खा रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वीडियो को और करीब से देखियेगा तो समझ आएगा कि घोड़ा अपने मुंह से दाना फेंक रहा है, जिससे चिड़िया उसे खा सके।

एक यूजर ने कहा कि जानवरों के बारे में बस यही बात मुझे बहुत ज्यादा पसंद आती है। वे बहुत अच्छे होते हैं। एक ने कहा कि घोड़ा बोर हो गया है। एक यूजर ने घोड़े का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुर्गी के बच्चों के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। एक ने कहा कि हो सकता है कि घोड़ा रोज इन कबूतरों को काम करते हुए देखता होगा। तो अब वे दोस्त बन गए होंगे।

एक ने कहा कि कितना शानदार बॉन्ड है। जानवरों के इस तरह के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जिनमें वे इंसानों से भी ज्यादा अच्छा व्यवहार करते दिखते हैं। एक बार को इंसानों को किसी की परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जानवरों की बात करे, तो ये आपस में एक दूसरे की मदद करने में पीछे नहीं हटते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+