Video: शख्स जो अपना ही सिर धड़ से कर लेता है अलग
नयी दिल्ली। अगर आपके सामने खड़े-खड़े कोई शख्स अपना ही सिर धड़ से अलग कर ले तो क्या होगा। यकीनन आप डर से सन्न हो जाएंगे। आपके आंखे फटी की फटी रह जाएगी। लेकिन जादूगरों के लिए ऐसा कर ना कोई बड़ी बात नहीं है अप ने हुनर और ट्रिक्स के जरिए वो ऐसे-ऐसे करतब करते हैं कि आप सहम जाएंगे।

मशहूर मैजिशियन रिस फर्गूसन योगा और अपनी क्रिएटीविटी की मदद से वह अपने सिर को धड़ से काफी दूर तक ले जाते हैं। आपको देखने पर लगेगा कि उनका सिर धड़ से अलग हो चुका है, लेकिन अगले ही पल आप कतो अहसास हो जाएगा कि ये सब बस एक मैजिक था।
पेशे से एक कॉमेडियन, मेंटलिस्ट और मैजिशियन रिच ने इस प्रैंक के जरिए कई लोगों को डराया औरक हैरान कर दिया। जैसे ही वो बीच सड़क पर अपना सिर धड़ से अलग करते लोग चिल्लाने लगते। बच्चे भागने लगते। रिच ने लोगों के इस रिएक्शन को अपने कैमरे में कैद किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए क्या होता है जब रिच अपनी सिर धड़ से अलग करते है...












Click it and Unblock the Notifications