मुर्दाघर में सिक्योरिटी गार्ड के साथ जो हुआ उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे,VIDEO

ब्राजील के एक मुर्दाघर में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्डस ने जो कुछ देखा उसे देखकर अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं कर पाएंगे आप

नई दिल्ली। भूत-प्रेत को लेकर हर किसी की मान्यता और विश्वास अलग-अलग है। कोई इसे मानता है तो कोई इसे अंधविश्वास कहता है। लेकिन ब्राजील के मुर्दाघर में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिडी गार्ड्स के साथ जो हुआ उसे देखने के बाद थोड़ी देर के लिए आप भी हिल जाएंगे।

कैमरे में कैद हुआ भूत

कैमरे में कैद हुआ भूत

ब्राजील के एक मुर्दाघर में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्डस ने जो कुछ देखा उसे देखकर अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं कर पाएंगे आप। द सन के मुताबिक शवगृह में दोनों ही सिक्योरिटी वाले अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि सभी वहां की बत्ती ऑन-ऑफ होने लगी। बिना किसी छेड़छाड़ के शवगृह में लाइटें अपने आप जल-बुझ रही थी, दरवाजे को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई बहुत जोर से पकड़ कर खोल-बंद कर रहा हो। वीडियो में जो कुछ बी दिख रहा है वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है।

मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया वीडियो

मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया वीडियो

ये सब देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड्स डर गए। हलांकि उन्होंने हिम्मत दिखाई और चॉर्च की रौशनी लेकर गन ताने वहां तक जाने लगा, जहां दरवाजा खुल-बंद हो रहा था। डरावने गलियारे से होते हुए एक गार्ड आगे-आगे बंदूक ताने चल रहा है तो वहीं दूसरा गार्ड इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही वो दरवाजे के पास पहुंचते हैं तो दरवाजे के पीछे कोई नहीं होता। जिसकी वजह से वीडियो और भी भयानक हो जाता है। फ्लैशलाइट की मदद से वो इधर-उधर देखते हैं, लेकिन वहां कोई नजर नहीं आता। किसी को पता नहीं चला कि जब दरवाजे के पीछे कुछ नहीं था तो दरवाजे क्यों हिल रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं

वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं

यहां हम आपको बता दें कि हमारा मकसद अंधविश्वास फैलाना या डर पैदा करना नहीं है। सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को लेकर हमने आपको जानकारी दी है। इस वीडियो की प्रमाणिकता दावा भी हम नहीं करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+