13500 फीट की ऊंचाई लड़की ने लगा दी जंप, नहीं खुला पैराशूट, 20 सेकेंट में जो हुआ उस पर भरोसा नहीं कर पाएंगे
13500 फीट की ऊंचाई लड़की ने लगा दी जंप, नहीं खुला पैराशूट, 20 सेकेंट में जो हुआ उस पर भरोसा नहीं कर पाएंगे
नई दिल्ली। कहते हैं कि जिसे बचाने वाला भगवान हो वो बड़े से बड़े हादसे में चमत्कारी तरीके से बच जाता है, वरना कुछ लोग छोटे-मोटे हादसे में भी अपनी जान गंवा बैठते हैं। आज ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में जिक्र कर रहे हैं, जिसमें 13500 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे जानकार आप दंग रह जाएंगे। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली 35 साल की जॉर्डन हैटमेकर 13500 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करते हुए छलांग लगा दी, लेकिन उनका पैराशूट उके पैर में अटक गया, जिसके कारण वो खुल नहीं पाया और जॉर्डन जमीन पर जा गिरी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी को उसके बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

13500 फीट की ऊंचाई से गिरी
जॉर्डन हैटमेकर स्काईडाइविंग का मजा लेने के लिए साढ़े 13 हजार की फीट से कूदी, लेकिन उनका ये मजा सजा में बदल गया। कूदने के बाद पहले तो वो पैराशूट खोलना भूल गई और जब उन्हें याद आया और उसे खोलने की कोशिश करने लगी तो पैराशूट उनके पैरों में फंस गया। सब कुछ इतनी जल्दी में हो रहा था कि जॉर्डन को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

200 किलोमीटर की रफ्तार से नीचे गिर रही थी
पैराशूट खुला नहीं, और वो 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से नीचे गिर रही थी। वो समझ चुकी थी कि अब उनका बचना नामुमकिन है। 20 सेकेंड में उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। वो तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगी। उसे लगा था कि वो अब नहीं बचेगी और ये पल उसकी जिंदगी के आखिरी पल है। वो जमीन पर गिरी , हाथ-पैर , शरीर के हर अंग की हड्डियां टूट चुकी थी। दर्द से कराह रही जॉर्डन 13500 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी बेहोश नहीं हुई। पहले उन्हें लगा कि वो मर चुकी है, लेकिन फिर उन्हें अहसास हुआ कि वो सच में जिंदा है, जिसके बाद वो मदद मांगने लगी। उनकी कमर, पैर और एडियां टूट चुकी थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

अब भी नहीं टूटी हिम्मत
जॉर्डन को 25 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। अब वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। भले ही उनकी हड्डियां टूट गई, लेकिन उनका हौंसला नहीं टूटा। जॉर्डन कहती हैं कि वो जल्द ही फिर से स्काईडाइविंग करेंगी। वहीं वो नवंबर 2022 में माउंट एवेरेस्ट की हाईकिंग के लिए जाने वाली है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है और वो अपने सपने को नहीं छोड़ सकती।
बैक टू बैक दो फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, जानें RRR के निर्देशक राजामौली कितनी संपत्ति के हैं मालिक












Click it and Unblock the Notifications