बैक टू बैक दो फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, जानें RRR के निर्देशक राजामौली कितनी संपत्ति के हैं मालिक
बैक टू बैंक दो फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, जानें RRR के निर्देशक राजामौली कितनी संपत्ति के हैं मालिक
नई दिल्ली। RRR के निर्देशक एसएस राजामौली ने इतिहास रच दिया है। राजामौली पहले और एकलौते ऐसे भारतीय निर्देशक बन गए हैं, जिनकी लगातार दो फिल्मों ने कमाई के मामले में 1000 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। पहले बाहुबली 2 और आब आरआरआर ने वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 1000 के आंकड़े को पार कर लिया। इस रिकॉर्ड के साथ ही राजामौती एकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने ये कमाल किया है। बेहद साधारण और हंसमुख दिखने वाले एसएस राजामौली की संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजामौली
बाहुबली, बाहुबली 2, RRR जैसी बॉल्कबस्टर फिल्में लेने वाले एसएस राजामौली आज देश के सबसे बड़े निर्देशक बन गए हैं। उनकी दो फिल्मों ने 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिसके बाद वो वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर छा गए हैं। वो दुनिया के टॉप तीन निर्देशकों में शामिल हो गए हैं। पिछले 21 सालों से फिल्म जगत में काम करने वाले राजामौली ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर करियर की शुरुआत की। आज वो देश के सबसे बड़े निर्देशक हैं।

फिल्मों की तरह कमाई में भी धमाका
जिस तरह उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है उनकी कमाई भी धमाकेदार रहती हैं। राजामौली हैदराबाद में रहते हैं, जहां बंजारा हिल्स में उनका एक आलीशान बंगला। साल 2008 में उन्होंने उसे खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने कई रियल स्टेट प्रॉपर्टी खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजामौली पिछले कुछ सालों में राजामौली की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पहले जहां उनकी सालाना कमाई 13 करोड़ के आसपास थी तो वहीं साल 2022 में लगभग 24 करोड़ की कमाई कर रहे हैं। राजामौली इंडस्ट्री में सबसे अधिक कमाई करने वाले निर्माता -निर्देशक हैं।

राजामौली नेट वर्थ
अगर बात करें देस के सबसे बड़े निर्देशक राजामौली की कुल संपत्ति की तो आरआरआर और बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के पास लगभग 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी उनका नेट वर्थ लगभग 148 करोड़ रुपए है। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके कई प्लॉट और कई आलीशान बंगले है। उनकी कमाई फिल्मों, निजी निवेश और उनके प्रोडक्शन हाउस से होती है।

राजामौली की पहली फिल्म
आपको बता दें कि बतौर निर्देशक राजामौली की पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 थी, जिसमें जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। ये फिल्म Jr, NTR के लिए बड़ी सफर फिल्मों में से एक है। बाहुबली से पहले राजामौली ने 12 फिल्में बनाई, जिसमें साई, छत्रपति, मगधीरा, मर्यादा रामन्ना जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications