शोरूम में टीवी देख रही थीं सड़क पर बैठी बेघर बच्चियां, सेल्समैन ने किया दिल छू लेने वाला काम Video Viral

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चियां किसी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर बैठीं टीवी देख रही हैं। इतने में सेल्समैन इन बेघर बच्चियों के फेवरेट कार्टून लगाता है।

Homeless Kids Watching TV

Viral Video: दुनिया में अगर बुरे लोग हैं, तो अच्छे लोगों की भी कोई कमी नहीं है। कई लोग हैं, जिनसे दूसरों का दर्द देखा नहीं जाता और वे बिना कुछ सोचे बस मदद को हाथ आगे कर देते हैं। उनका मकसद सिर्फ लोगों के चेहरे पर खुशियां लाना होता है। कभी-कभार इन लोगों के काम सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचते हैं, तो कई बार इनका कोई अता-पता ही नहीं होता। बस लोगों की जिंदगी में मसीहा बनकर आते हैं और चले जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बेघर बच्चियों को किसी दुकान में टीवी के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। इतने में एक दयालु सेल्समैन वहां आता है और बच्चियों के पसंद के कार्टून लगा देता है। दिल छू लेने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

सड़क पर टीवी देख रहीं बेघर बच्चियां

सड़क पर टीवी देख रहीं बेघर बच्चियां

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बेघर और गरीब बच्चियां टीवी देखने के लिए बेताब हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी टीवी पर जैसी ही इन बच्चियों की नजर पड़ती है, वो वहीं बैठ जाती हैं। इन बेघर बच्चियों के लिए टीवी किसी सपने से कम नहीं है।

वायरल हुआ वी़डियो

बच्चियों को वहां बैठा देखकर सेल्समैन उनसे पूछ लेता है कि उन्हें क्या देखना है? और फिर इसके बाद वो उनका पसंदीदा कार्टून लगाकर दे देता है। ये वीडियो देखने के बाद जाहिर तौर पर आप भी भावुक हो जाएंगे। जो भी इस क्लिप को देख रहा है, खुद को बंदे की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा।

18 सेकेंड के वीडियो ने जीता दिल

18 सेकेंड के वीडियो ने जीता दिल

दिल को छू लेने वाला ये वीडियो ट्विटर पर गौतम त्रिवेदी नाम के यूजर ने शेयर किया है। 18 सेकेंड का ये शानदार वीडियो इस बात का सबूत देने के लिए काफी है कि दुनिया में ऐसे लोग भी मौजूद हैं, जिनमें इंसानियत है। और जो दूसरों के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

शख्स की जमकर हो रही तारीफ

शख्स की जमकर हो रही तारीफ

लोग इस सेल्समैन की दरियादिली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जिस तरीके से वो बच्चियों का फेवरेट चैनल पूछने के बाद कार्टून लगा देता है, वो वाकई में दिल जीतने वाला है। शख्स को रिमोट पकड़े देखा जा सकता है और बच्चियों को जमीन पर बैठे वहां टीवी देखते हुए देखा जा सकता है।

क्लिप ने किया लोगों का भावुक

क्लिप ने किया लोगों का भावुक

वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग शख्स की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बच्चियों को देखकर भावुक भी हो रहे हैं। हालांकि, ये पता नहीं लग पाया है कि ये वायरल हो रहा वीडियो किस जगह और कब का है। लेकिन शोरूम देखकर यही लग रहा है कि ये वीडियो दक्षिण भारत का है। लोग क्लिप को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Recommended Video

    अम्बेडकरनगर: इस दिव्यांग की चारों तरफ हो रही चर्चा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+