Lion Video: पानी के बीच चट्टान पर आराम कर रहा था शेर, तभी हिप्पो को आ गया गुस्सा

क्रूगर नेशनल पार्क का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें शेर और हिप्पो लड़ते नजर आ रहे।

lion

जंगल का राजा शेर, जो हर जानवर पर अपनी अकड़ दिखाता रहता है। वैसे तो शेर ज्यादातर झुंड में ही रहकर शिकार करते हैं, लेकिन कभी-कभी जब वो अकेले मिल जाते हैं, तो दूसरे जानवर भी उनको सबक सिखा देते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है। वहां पर नदी के बीच एक चट्टान थी, जिस पर एक शेर आराम से बैठ रहता है। उसको पता था कि ये जगह जमीन से दूर है, ऐसे में पानी में तैरकर कोई उसको परेशान करने नहीं आएगा। वो सो ही रहा होता है, तभी वहां पर हिप्पो का झुंड पहुंच जाता है। उसमें से एक हिप्पो शेर को देखकर भड़क गया।

मामला पानी का था और शेर अकेला था। ऐसे में हिप्पो को उसे सबक सिखाने का अच्छा मौका मिल गया। वो आकर शेर से भिड़ गया। उसके पीछे साथी भी आ रहे थे। शेर ने पहले लड़ने की कोशिश की, लेकिन वो समझ गया था कि 3000-3000 किलो के इन विशाल जानवरों से अकेला जीतना उसके बस की बात नहीं है। ऐसे में उसने वहां से जाना ही सही समझा। इसके बाद शेर ने पानी में छलांग लगाई और नदी पार कर किनारे चल गया।

शेर से चिढ़ते हैं हिप्पो
दरअसल शेर हिप्पो के बच्चों का शिकार कर उन्हें खा जाते हैं। अगर शेरों का झुंड बड़ा रहे, तो ये विशाल हिप्पो को भी मार गिराते हैं। ऐसे में जब भी हिप्पो मौका पाते हैं वो शेरों से भिड़ जाते हैं। यही हाल जंगली भैंसे, हाथी, गैंडे के साथ भी है। वो भी मौका देखते हुए शेरों पर हमला बोल देते हैं।

बहुत से लोगों की जान लेते हैं हिप्पो
वैसे तो हिप्पो शाकाहारी जीव हैं और पानी के आसपास पाए जाते हैं, लेकिन वो हर साल करीब 500 लोगों की हत्या करते हैं। वो अपने विशाल शरीर और तेज दांत से पूरी ताकत के साथ वार करते हैं, जिससे अगला जीव एक ही बार में धराशाही हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+