OMG! प्यार में ठुकराए जाने पर खरीद ली 24 लाख की फिल्म टिकट

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रांसफाॅर्मर्स' को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं को चीन के एक युवक का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इस युवक ने सिर्फ इस वजह से इस फिल्म की टिकट पर 24,000 पौंड यानी 24 लाख रुपए खर्च कर डाले क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई थी। अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद को अमीर साबित करने के मकसद से इस युवक ने यह कदम उठाया।
चीन की वेबसाइट साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस बारे में जानकारी दी है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस युवक, जिसका सरनेम वांग है, की गर्लफ्रेंड ने उसको सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह सात साल पहले तक एक फिल्म का टिकट तक खरीदने की हालत में नहीं था। ऐसे में वांग ने 'ट्रांसर्फमरर्स' बीजिंग स्थित आईमैक्स की स्क्रिनिंग शो की 100 से ज्यादा टिकटें बुक कर लीं।
सात साल बाद वांग अपनी इस हरकत के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को यह दिखाना चाहता है कि वह कितना अमीर हो गया है। बाद में इस युवक ने सोशल साइट पर अपने स्टेटस में गर्लफ्रेंड के लिए लिखा था, 'तुम्हारा लिया गया फैसला गलत साबित हुआ।'
इन सौ टिकटों की कीमत 24,000 पौंड यानी भारतीय मुद्रा में 24 लाख रुपए है। इस दीवाने आशिक ने अब यह निर्णय लिया है कि वो इन सारी टिकटों को ऑनलाइन मुफ्त बेच देगा।
गौरतलब, गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद यह युवक टूट चुका था। लेकिन सात साल की कड़ी मेहनत के बाद इस व्यक्ति के पास आज शंघाई में खुद की कंपनी है। इस वजह से वह यह सारी टिकटें खरीदने में सफल हुआ।
खैर, प्यार में धोखा खाने के बाद की यह अनोखी दास्तां अचंभित करने वाली तो जरूर है।












Click it and Unblock the Notifications