यहां रहते हैं 'जिंदा भूत' इनके छूने भर से हो जाती है इंसान की मौत, देखें तस्वीरें
यहां रहते हैं जिंदा भूत, जिनके छूने भर से हो जाती है इंसानों की मौत।
नई दिल्ली। क्या आपने कभी भूत देखा है। अगर नहीं तो आज हम आपको जिंदा भूतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आज से पहले कभी आपने नहीं सुना होगा। इन जिंदा भूतों के बारे में कहा जाता है कि अगर ये किसी इंसान को छू भी ले तो उस इंसान की मौत हो जाती है। आइए जानें इस जिंदा भूत के बारे में...

छूने भर से हो जाती है मौत
पश्चिम अफ्रीका के एक छोटे से देश बेनिन में ये जिंदा भूत पाए जाते हैं। आपको बता दें कि बेनिन पश्चिम अफ्रीका का वो देश है, जहां से अफ्रीकी काले जादू वूडू की शुरुआत हुई थी। यहां के इगुनगुन समुदाय के लोगों को जिंदा भूत कहा जाता है। माना जाता है कि ये इगुनगुन किसी अन्य व्यक्ति को छू भी लें, तो उसकी मौत हो जाती है।

मुखौटे के पीछे रहते हैं जिंदा भूत
इगुनगुन समुदाय के लोग हमेशा अपना चेहरा एक मुखौटे के पीछे छुपाकर रखते हैं जो देखने में काफी भयानक होतचा है। ये मुखौटा काफी भारी होता है और उनके कपड़े भी काफी अलग होते हैं। उनके पोशाक उन्हें सामान्य लोगों से अलग बनाते हैं। लोग उन्हें देखकर डरकर छुप जाते हैं।

मरे हुए लोगों से जोड़ते हैं जिंदा भूत
यहां के लोगों का मानना है कि इन जिंदा भूतों के जरिए वो अपने पूर्वजों से जुड़ सकते हैं। लोगों का मामना है कि इगुनगुन समुदाय के लोगों पर उनके पूर्व आते हैं। इसलिए वो इनके जरिए अपने पूर्वजों से जुड़ सकते हैं।

फैसला करने का अधिकार
चूकिं गांव के लोगों का मानना है कि इगुनगुन समुदाय के लोग मरे हुए लोगों से जुड़ सकते हैं इसलिए उन्हें गांव के विवादों में फैसला सुनाने का महत्वपूर्ण काम दिया जाता है। माना जाता है कि इन पर मृत पूर्वज आते हैं और इनके माध्यम से अपनी राय देते हैं। इसलिए इगुनगुन का फैसला ईश्वर का संदेश और अंतिम माना जाता है।

गांववाले बनाकर रखते हैं दूरी
इस समुदाय के लोग हमेशा बहुत तेज बोलते हैं और फाल्सेटो टोन में बात करते हैं। जो बिल्कुल भी इंसानों की बोली की तरह नहीं लगती, इसलिए गांव वालों को उनकी भाषा समझ नहीं आती है।वो हमेशा ड्रमिंग और डांस के माध्यम से वो अपने पूर्वजों की आत्माओं के पास जाते हैं। इसलिए इगुनगुन समुदाय के लोग ड्रम के साथ गांव में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications