ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को की जिंदा खाने की कोशिश, चेहरे पर 21 बार काटा

लड़की ने रिश्ता तोड़ा तो नाराज प्रेमी ने उसे जिंदा खाने की कि कोशिश, घर बुलाकर चेहरे पर 21 बार दांतों से काटा।

लंदन। प्यार में लोग एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जात हैं, लेकिन प्यार में धोखा मिलने पर या रिश्ता तोड़ने पर लोग एक दूसरे को मारने पर भी उतर आते हैं। इंग्लैंड में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लड़की द्वारा रिश्ता तोड़े जाने से नाराज प्रेमी ने उसे जिंदा खान की कोशिश की।

Her boyfriend tried to eat her, bit her face 21 times

रिश्ता टूटने से नाराज

सोमेरसेट में रहने वाली 25 साल की मेलोडी मून को उस वक्त अपने सामने मौत दिखाई देने लगा, जब उसका पूर्व प्रेमी उसे जिंदा खाने पर उतारु हो गया। मेलोडी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जैमी माइकल ने उसपर हमला किया और अपने दांतों से उसके चेहरे पर 21 बार वार किया।

सबक सिखाने के लिए 21 बार काटा

दरअसल अपने प्रेमी के ईर्ष्यालु स्वभाव से तंग आकर मेलोडी ने उससे संबंध तोड़ दिए थे। इस बात से जैमी बहुत नाराज था। वो उसे सबक सिखाना चाहता था। जैमी ने धोखे से मेलोडी को बात करने के बहाने अपने घर में बुलाया।

धोखे से बुलाकर किया हमला

जब वो उसके घर पहुंची तो जैमी ने उसके मुंह पर मुक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने लगा। जैमी ने उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए सोफे पर पटक दिया और कहा कि अब वो उसे मारने जा रहा है।

जिंदा खाने की कोशिश

मेलोडी डर गई थी, लेकिन वो बेबस थी। वो खुद को बचा नहीं पा रही थी। जैमी ने उसे कहा कि अब वो कुछ ऐसा करने जा रहा है, जिसके बाद कोई उसके चेहरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखेगा। इसके बाद उसने अपने दांतों से मेरे चेहरे को तेजी से काटना शुरू कर दिया। उसने मेलोडी के त्वचा, गाल, होंठ और कान में दांतों से काटा। जैमी ने अपने दांतों से उसके चेहरे पर 21 बार काटा। वो लहुलुहान हो चुकी थी। उसे लग रहा था कि जैसे जैमी उसे जिंदा खाने की कोशिश कर रहा है।

बिगाड़ दिया चेहरा

इस हमले में उसे काफी चोटें आईं हैं। उसके आंख का सॉकेट, नाक और गाल की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने इस हमले के बाद जैमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेलोडी का अस्पताल में भर्ती है। उसका चेहरा बिल्कुल खराब हो चुका है। वो अपने चेहरे को देखना तक नहीं चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+