King Cobra को हाथ से पकड़ा, माथे पर Kiss, युवती की Wild Life की गजब की दीवानगी! देखें Video
Girl kissing King Cobra: कोबरा दुनिया में सबसे जहरीला सांप है। ये इतना खतनाक जीव है कि अगर ये दूर से भी दिख जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लगता है कि युवती की किंग कोबरा से पुरानी दोस्ती है। दरअसल, वीडियो में युवती कोबरा के सिर पर चूमती है और उसके साथ अटखेलियां करती हुई नजर आती है।
किंग कोबरा, दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक जहरीला सांप है, जो अपने फन की विशेष बनावट और शक्तिशाली जहर के जाना जाता है। इसके विष का प्रभाव इतना तेज होता है, कि अगर किसी शख्स को ये काट लेता है, बचना मुश्किल हो जाता है। किंग कोबरा के जहर में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, जिनका उपयोग शिकार को वश में करने के लिए करता है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर औलिया खैरुनिसा नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। दरअसल, इस इंस्टा हैंडल कई अजीब वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो देखकर लगता है कि महिला वन्यजीव प्रेमी है। उसके यूट्यूब पर उसके 80,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह घायल जानवरों के इलाज, उनके बचाव और उनके कल्याण से संबंधित अन्य गतिविधियों से जुड़ वीडियो पोस्ट अक्सर शेयर करती रहती है।
इंटरनेट एक हालिया वायरल वीडियो से हैरान है जिसमें एक महिला को खतरनाक दिखने वाले किंग कोबरा सांप के साथ आराम से बैठे देखा जा सकता है। ताजा वीडियो में युवती को किंग कोबरा के साथ खेलते, उसे छूते और फिर उसके माथे पर चूमने के लिए झुकते देखा जा सकता है। इसके अलावा, महिला किंग कोबरा के मुंह के सामने अपना गाल भी रखती है। इसके अलाव वो कोबरा के माथे पर चूमते हुई भी दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications