दोस्ती का दिल छूने वाला Video Viral, व्हीलचेयर वाले दोस्त को भी गेम खिलाया, अनमोल खुशी की दिखी झलक
नई दिल्ली, 23 मई: इस दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता दोस्ती है। क्योंकि इंसान के बाकी सारे रिश्ते जन्म लेने के बाद खुदबखुद बन जाते हैं, लेकिन फ्रेंडशिप ऐसा खास रिलेशन है, जो इंसान खुद बनाता है और बचपन की दोस्ती का तो क्या ही कहना, वो किसी भी इमोशन की मोहताज नहीं होती, बस हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही दोस्ती का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी को भी भावुक कर सकता है।

दोस्ती की खास झलक
कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियोज भी वायरल होती है, जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है। अब हाल ही में सामने आए वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल में गेम खेल रहे हैं, जिसमें एक ऐसा बच्चा भी शामिल है, जो आम बच्चों की तरह अपने पैरों से भाग नहीं सकता और व्हीलचेयर पर बैठा है, लेकिन उसके दोस्त उसे मौज-मस्ती से दूर ना बैठाते हुए अपने खेल में शामिल करते हैं।

व्हीलचेयर वाले बच्चे ने भी खेला गेम
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के प्ले ग्राउंड में कुछ बच्चे दौड़ने का गेम खेल रहे हैं, एक का हाथ दूसरे के टच होने के बाद उनको भागना है। बच्चों की इस भीड़ में आपको व्हीलचेयर पर एक लड़का बैठा दिखाई देगा, वो भी उनकी तरह इस खेल का हिस्सा है, ऐसे में जैसे ही उस दिव्यांग बच्चे की टर्न आती है तो उसका दोस्त उसकी व्हीलचेयर लेकर फुर्ती से दौड़ता है। इस दौरान बच्चे की खुशी देखते ही बनती है। और फिर दौड़कर आने पर वो बच्चे दूसरे लड़के के हाथ टच करता है, जिसके बाद वो भागने लगता है।

10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले
हो सकता है कि देखने में आपको यह बहुत साधारण लगे, लेकिन इसके पीछे छुपे भाव काफी गहरे हैं। इस भावुक कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर यूजर फ्रेड शुल्त्स (Fred Schultz) ने शेयर किया था, जिसको अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिल को छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आप भी देखिए ये प्यारा वीडियो
खासतौर पर लड़के को ऑनलाइन यूजर्स ने काफी सराहा। वहीं इसी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- मेरा बेटा व्हीलचेयर का यूज करता है। मैं बता नहीं सकता कि कितनी बार अन्य बच्चों ने उसकी मदद की होगी। बच्चे बहुत प्यारे होते हैं।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कितना प्यारा रिश्ता है। आप भी देखिए बच्चों के खेलने का यह दिल को छू लेने वाला वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications