Video: शादी में दुल्हन ने दिखाई ऐसी बहादुरी, देखकर भर जाएगी आपकी आंखें

अपनी शादी में दुल्हन ने दिखाई ऐसी बहादुरी, जिसे देखकर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएंगे आप। लाखों लोगों ने देखा वीडियो

नई दिल्ली। शादी का दिन सबके लिए बेहद खास होता है। दुल्हन इस मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। वो चाहती है कि सब उसकी खूबसूरती की तारीफ करें। लेकिन अपनी शादी के मौके पर एक दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। लोग उसकी हिम्मत की तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए।

 Heart-warming Video:A brave bride throws her wig instead of her bouquet at wedding

अमेरिका में शादी के दौरान इस दुल्हन ने ऐसा कुछ किया कि उस ने सबका दिल छू लिया। 12 मई को अमेरिका के टेक्सास में जेमी स्टीनबॉर्न की शादी उनके मंगेतर जॉन स्टीफन्सन से हुई। शादी के दिन जेमी बेहद खूबसूरत लग लगी थी। जेमी ने शादी की रिवाज के मुताबिक जेमी को ब्राइडमेट्स की तरफ फूलों का गुलदस्ता फेंकना था। जेमी ने भी इस रिवाज को निभाया, लेकिन फूलों के गुलदस्ते के बजाए उन्होंने अपना बिग उतारकर बाइडमेट्स की तरफ फेंक किया।

दरअसल जेमी 16 महीने से सर्विकल कैंसर से लड़ रही है। कैंसर की वजह से उसके सारे बाल झड़ चुके हैं। इसलिए वो विग पहनती है। शादी के दिन भी जेमी ने विग पहना था, लेकिन वो इस सच्चाई के साथ शादी करना चाहती थी कि वो बिना बालों के भी खूबसूरत दिखती है। इसलिए उन्होंने फूल के गुलदस्ते के बजाए अपना विग उतारकर फेंक दिया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 25 मई को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुकी है। हर कोई दुल्हन की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+