समु्द्र तट पर मिला बिना सिर का घोड़ा... खौफनाक और रहस्यमयी मंजर ने लोगों को डराया
Mysterious headless horse: हाल ही में ब्रिटेन के समुद्र तट में लोगों को ऐसी रहस्यमयी चीज देखने को मिली, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। दरअसल, यहां दो घोड़े देखे गए लेकिन ये घोड़े सामान्य नहीं थे।
दरअसल, यहां जो दो घोड़े मिले, उनमें से एक घोड़ा बिना सिर का था। इसके बाद घटनास्थल से घोड़ों का शव साफ कराने में देरी के लिए अधिकारियों की जमकर आलोचना भी की जा रही है।

मामला रविवार सुबह का है, जब लोगों को ये रहस्यमयी नजारा देखने को मिला। लोग हैरान रह गए कि आखिर घोड़े का सिर गया कहां, या फिर इस तरह घोड़े को भला बेरहमी से कोई कैसे मार सकता है? बताते चलें कि घोड़ों को वहां से ना हटाए जाने के बाद स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं।
हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि ये मरा हुआ घोड़ा और बिना सिर वाला घोड़ा यहां आए कैसे? कई लोग कयास लगा रहे हैं कि बिना सिर वाला घोड़ा बह कर भी यहां आ सकता है। लेकिन इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही घोड़ों को तट से साफ कर दिया गया है।
कार्मार्थनशायर काउंसिल में पुनर्जनन, अवकाश संस्कृति और पर्यटन के लिए कैबिनेट सदस्य, काउंसलर गैरेथ जॉन ने कहा कि काउंसिल ने दो मृत घोड़ों को हटाने की व्यवस्था की है जो कार्मार्थनशायर समुद्र तट के किनारे पाए गए थे।
इलाके में एवियन फ्लू के नए प्रकोप की आशंका बढ़ने के बाद, परिषद ने जनता को चेतावनी दी कि वे समुद्र तटों पर पाए जाने वाले किसी भी मृत पक्षी को न तो उठाएं और ना ही छुएं।
बताते चलें कि ऐसा ही एक मामला उस वक्त भी सामने आया था, जब पिछले महीने एक भेड़ के मालिक ने इसी क्षेत्र में अपनी चार भेड़ों को सिर कटी हालत में पाया था। इससे पहले एक 30 फुट की व्हेल भी यहां बहकर आ गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को मृत जानवर से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications