Halal Tea: क्या है हलाल चाय? पैकेजिंग देख यात्री ने खड़ा किया हंगामा, देखें Video

चाय बनाने में भी आजकल कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। उद्देश्य अलग टेस्ट की चाय बनाना होता है। वंदे भारत की हलाल टी एक ऐसी ही चाय है, जिस पर एक यात्री ने खूब हंगामा किया।

Halal Tea: ट्रेन के भीतर 'हलाल टी' सर्व किए जाने पर यात्री ने जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वंदे भारत एक्सप्रेस का है। जब हलाल टी सर्व किए जाने पर वो भड़क गया। यात्री के इस रिएक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन यात्री ने कहा कि यह सावन का महीना है। ये हिंदूओं का पवित्र मास है। इसमें हलाल भोजन करना उचित नहीं है। इसे अपवित्र माना जाता है।

वीडियो में यात्री को भारतीय रेलवे के एक अधिकारी से बात करते हुए देखा जा सकता है जो उसे आश्वस्त करने की कोशिश कर रहा है कि चाय शाकाहारी है। लेकिन यात्री इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। वो बार-बार पूछता है कि चाय को हलाल टी नाम क्यों दिया गया है।

Halal Tea in Vande Bharat video

दरअसल, वंदे भारत ट्रेन में रेलवे कर्मचारी की तरफ चाय परोसी गई थी। जो हलाल सर्टिफाइड थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी से यात्री कहता है कि सावन का महीना चल रहा है और ट्रेन आप मुझे हलाल-प्रमाणित चाय पिला रहे हैं। हमें पूजा करनी है। जब रेलवे कर्मचारी की ओर चाय के शत प्रतिशत शाकाहारी होने का दवा किया जाता है तो यात्री क्रोधित हो जाता है। वो कहता है कि मुझे ये समझाएं की हलाल सर्टिफाइड का मतलब क्या है?

क्या है हलाल सर्टिफिकेशन
हलाल प्रमाणित का शुरूआद वर्ष 1974 में हुई थी। वर्ष 1993 इसे केवल मांसाहारी उत्पादों के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन बाद में ये अन्य खाद्य पदार्थों, दवाओं और कॉस्मेटिक्स की प्रमाणिकता के लिए अधिकृत कर दिया। वर्ष 2022 में हलाल की सर्टिफिकेशन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+