आखिर इतना खास क्यों है ये Hairy Mushroom? दिखते ही लोगों ने पिंजरे में किया कैद, हाथ लगाने पर हो सकती है जेल

कॉर्नवाल के एक गार्डन में मशरूम को पिंजरे में रखा हुआ है। इस फंगस को कानूनन तौर पर सुरक्षा मिली हुई है।

आपने कई तरह के जानवरों को पिंजरे में कैद देखा होगा। चिड़ियाघर जाते हैं, तो वहां तरह-तरह के जानवर पिंजरे में बंद नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने किसी पौधे को पिंजरे में कैद देखा है? आमतौर पर खुली हवा में खुले आसमान के नीचे उगने वाले पेड़-पौधों को कोई कैद में कैसे रख सकता है, ये बात काफी हैरानी भरी है। लेकिन ये सच है कि मशरूम के एक पौधे को पिंजरे में रखा गया है। पौधे को कैद में रखने के पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है।

फुटबॉल के आकार का मशरूम

फुटबॉल के आकार का मशरूम

मशरूम आमतौर पर खाया भी जाता है और जंगलों में भी पाया जाता है, जिसकी कई प्रजातियों को अलग-अलग तरह के नाम दिए गए हैं। ऐसी ही मशरूम की एक दुर्लभ प्रजाति का नाम है- बेयर्डेड मशरूम। फुटबॉल के आकार का ये मशरूम हेलिगन के एक गार्डन में पाया गया है।

पिंजरे में क्यों किया है कैद?

पिंजरे में क्यों किया है कैद?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मशरूम को पिंजरे में रखा गया है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, इस अति दु्र्लभ मशरूम को खोजने वाले शख्स का कहना है कि ये कैंसर से लड़ने में कारगर है। ऐसे में इसे कानून का भी संरक्षण मिला हुआ है और ये पिंजरे में रखा गया है।

गार्डन पर पड़ी स्वयंसेवक की नजर

गार्डन पर पड़ी स्वयंसेवक की नजर

दाढ़ी वाले इस मशरूम पर कॉर्नवाल के लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में एक स्वयंसेवक की नजर उस वक्त पड़ी, जब ये मशरूम फुटबॉल जितना बड़ा हो गया था।

स्टाफ ने तुरंत एक्सपर्ट को बताया

स्टाफ ने तुरंत एक्सपर्ट को बताया

अब इतने बड़े और लगातार बढ़ रहे मशरूम को देखते हुए वहां के स्टाफ ने तुरंत ही लोकल और नेशनल मशरूम इंडस्ट्री को इस बारे में अवगत कराया। इसके बाद एक्सपर्ट ने सलाह दी कि इसमें कई सारे चमत्कारी गुण है, जिसके चलते जंगल में और पेड़ पौधों के ढेर से इसके सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।

मशरूम के पास है टाइट सिक्योरिटी

मशरूम के पास है टाइट सिक्योरिटी

बताते चलें कि मशरूम के लिए वन्यजीव और ग्रामीण इलाकों के अधिनियम की सूची के तहत इसे हाई क्वालिटी की सुरक्षा मिली हुई है। इसका मतलब है कि इसे चुनना, उखाड़ना या नष्ट करना कानून के खिलाफ है और अगर कोई भी इस कानून का उल्लंघन करता है, तो उसे जेल हो सकती है।

क्या बोले एक्सपर्ट?

क्या बोले एक्सपर्ट?

गार्डन के वाइल्डलाइफ को-ऑर्डिनेटर टोबी डेविस ने दावा किया कि पूरे देश में इस तरह के फंगस की सिर्फ 15 रिपोर्ट ही मौजूद हैं। यहां पर हमें आसपास दो मिल गए हैं। आमतौर पर ये मशरूम घने जंगलों में पाया जाता है, जहां लोगों का इनतक पहुंचना बेहद ही मुश्किल होता है।

पारंपरिक चिकित्सा में होता रहा है उपयोग

पारंपरिक चिकित्सा में होता रहा है उपयोग

ये मशरूम देखने में इतना बड़ा है कि अगर ये एक खेल के मैदान में उगता है, तो आप इसे पूरे मैदान में देख सकते हैं। ये एक लॉग के बिल्कुल छोर पर उगता है। हेरिकियम एरीनेसियस के तौर पर जाना जाने वाले इस फंगस को तगड़ी सुरक्षा मिलती है। ये मशरूम पूरे उत्तरी गोलार्ध में पाया जा सकता है और सैकड़ों वर्षों से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में इसका उपयोग किया जाता रहा है।

किसी को नहीं पता थी इसकी कीमत

किसी को नहीं पता थी इसकी कीमत

टोबी ने आगे बताया कि 10 में से 9 लोगों को ये नहीं पता होगा कि आखिर ये क्या है? लेकिन ये पिंजरा, जिसमें इसे सुरक्षित रखा गया है, ये लोगों को छेड़छाड़ से रोकने के लिए ही है। उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले स्वयंसेवकों को नहीं पता था कि ये मशरूम कितना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+