बहू के साथ सासु मां साड़ी पहनकर करती हैं जिम, 56 साल की महिला को डंबल उठाते देख, लोगों के छूटे पसीने

बहू के साथ सासु मां साड़ी पहनकर करती हैं जिम, 56 साल की महिला को डंबल उठाते देख, लोगों के छूटे पसीने

Gym Viral Video: आपने महिलाओं को जिम में अक्सर एक्टिव वियर में ही देखा होगा। ऐसा शायद ही देखने को मिले कि जिम में महिलाएं साड़ी या सलवार-शूट पहनकर वर्कआउट कर रही हों। लेकिन इससे अलग सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक 56 वर्षीय महिला साड़ी पहनकर जिम में डंबल उठाते, बेंच प्रेस करते, वेट स्क्वॉट करते दिख रही हैं। महिला को साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करते देख, लोग हैरान हैं। फिटनेस के प्रति महिला का डेडिकेशन देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

चेन्नई की रहने वाली महिला

चेन्नई की रहने वाली महिला

महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल humansofmadrasofflandmadras_barbell द्वारा पोस्ट किया गया है। महिला चेन्नई की की रहने वाली हैं। महिला का कहना है कि, ''मैं और मेरी बहू हर रोज जिम में वर्कआउट करते हैं।'' वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू काले रंग के एक्टिव वियर में वेट लिफ्टिंग कर रही हैं। वहीं उनकी सासु मां साड़ी पहनकर वेट उठा रही हैं।

52 साल की उम्र में महिला ने शुरू किया था जिम जाना

52 साल की उम्र में महिला ने शुरू किया था जिम जाना

महिला ने बताया, ''52 साल की उम्र से महिला जिम जा रही हैं। मैंने जिम में आना तब शुरू किया, जब मेरे घुटने और पैर में दर्द होने लगा। मेरे बेट ने बहुत ज्यादा इसपर रिसर्च किया और फिर मुझे बताया कि मुझे जिम में जाकर वर्कआउट करना शुरू करना चाहिए। मेरे बेटे का खुद का जिम भी है। बेटे के कहने से ही मैं जिम आने लगी।''

'बहू के साथ मैं करती हूं पावर लिफ्टिंग...'

'बहू के साथ मैं करती हूं पावर लिफ्टिंग...'

महिला ने कहा, ''मैं अपनी बहू के साथ हर दिन जिम आती हूं और पावर लिफ्टिंग, वेट स्क्वॉट जैसे वर्कआउट करती हूं। वर्कआउट की वजह से मेरा दर्द पहले से काफी कम हो गया है। एक परिवार के रूप में हमारी कोशिश यही होती है कि हम सभी फिट और हेल्दी रहें।''

'मैं 56 की हूं और साड़ी में वर्कआउट करती हूं...'

'मैं 56 की हूं और साड़ी में वर्कआउट करती हूं...'

महिला ने कहा, ''जिम करते हुए मुझे 4 साल हो गए, मैं 56 की हूं और डेली साड़ी में वर्कआउट करती हूं। कोई भी कपड़ा आपको, कुछ करने से नहीं रोक सकता है। उम्र बस एक नंबर है। आप किसी भी उम्र में कोई भी काम कर सकते हैं। बस हिम्मत और जज्बा होनी चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+