कार की छत से पटाखे फोड़ते दिखे लोग, नंबर प्लेट भी गायब, वायरल हुआ गुरुग्राम का वीडियो

Gurugram people bursting crackers from sunroof: 12 नवंबर को देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। इस बीच देश के कोने-कोने से वीडियोज सामने आए, जिनमें दिखाया गया कि कैसे देशवासियों ने दिवाली का त्योहार मनाया। इस बीच गुरुग्राम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जोखिम भरी दिवाली का त्योहार मना रहे हैं।

सेलिब्रेशन का निकाला नायाब तरीका
इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि #Gurugram में गैंग की दिवाली NCR वाली, देखिए ये सेलिब्रेशन का नायाब तरीका है, कार की नम्बर प्लेट छिपाई हुई है ताकि अराजकता पर कार्यवाई नहीं हो सके।

Gurugram

नंबर प्लेट थी गायब
वायरल वीडियो में जो गाड़ी दिख रही है, उसकी नंबर प्लेट भी नजर नहीं आ रही है। कैप्शन के मुताबिक, नंबर प्लेट लोगों ने इसलिए छिपाई है, ताकि पुलिस कार्रवाई भी ना कर पाए। दिवाली मनाने का ये तरीका काफी जोखिम भरा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरत जता रहे हैं। हर कोई हैरान है कि इस तरह से कोई दिवाली कैसे मना सकता है। और अगर मना रहा है तो पुलिस कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

गुरुग्राम पुलिस ने दिया जवाब
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस वीडियो के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है जिसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+