जंगल से निकलकर गांव पहुंचे तीन बब्बर शेर, देखिए फिर क्या हुआ
अगर शेर सामने आ जाए तो सोचिए क्या होगा और अगर एक के बजाए तीन-तीन शेरों से सामना हो जाए तो क्या हालत होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
अहमदाबाद। शेर का नाम सुनते ही बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर शेर सामने आ जाए तो सोचिए क्या होगा और अगर एक के बजाए तीन-तीन शेरों से सामना हो जाए तो क्या हालत होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। गुजरात के एक गांव में ऐसा ही हुआ। गुजरात के गीगासण गांव में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेर गांव में एक साथ आ धमके।

गुजरात के गीगासण गांव में गिर जंगल से निकलकर तीन शेर आ धमके। अमरेली के गीगासण गांव में 4 मार्च को एक साथ तीन शेरों ने गांव पर धावा बोल दिया। गाव में तीन शेरों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। वहीं गांव में घर की छत पर खड़े एक लड़के ने मोबाइल से शेरों को वीडियो बनाया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेरों ने थोड़ी देर तक तो गांवों में खूब उधम मचाया लेकिन कुछ देर घुमने के बाद वापस जंगल में लौट गए। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब शेर गांव में आ घुसे हो, इससे पहले भी कई बार शेर इस तरह से गांव में घुस आते है, हलांकि इस बार उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। आपको बता दें कि अमरेली का ये इलाका गिर जंगल के पास पड़ता है। एशिया में सबसे ज्यादा शेर गिर में ही पाए जाते हैं। देखिए गांव में शेरों के आंत क का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications