VIDEO: ये शख्स 18 सेकंड में पी गया 2 लीटर सोडा, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 12 अगस्त: अगर आपको 500 ML सोडा या कोल्डड्रिंक दे दी जाए, तो आप उसे पीने में 2-3 मिनट लगा देंगे, लेकिन अब एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक शख्स सिर्फ 18 सेकंड में 2 लीटर सोडा पी गया। जिससे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हुआ। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

सिर्फ 18 सेकंड लगे
एरिक बैडलैंड्स बुकर नाम के शख्स न्यूयॉर्क के सेल्डेन में रहते हैं। उनको कार्बोनेटेड पेय पदार्थ यानी कोल्डड्रिंक बहुत ज्यादा पसंद है। अपने इसी शौक की वजह से उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने काफी प्रैक्टिस भी की। बाद में उन्होंने वीडियो बनाते हुए 18.45 सेकंड में दो लीटर सोडा पी डाला। ये सोडा पूरी तरह से सुगर फ्री था।

ट्रांसपैरेंट मग में डाला सोडा
एरिक ने इस रिकॉर्ड का वीडियो भी बनाया है। वो सबसे पहले बैठते हैं और अपने प्लान को लोगों को बताते हैं। इसके बाद उन्होंने 2 लीटर की सोडा बोतल खोली। लोगों को ये ना लगे की बोतल छोटी थी, जिस वजह से उन्होंने पूरा सोडा एक ट्रांसपैरेंट मग में पलट दिया। जिस पर बकायदा 500 ML, 1000 ML और 2000 ML का साइन बना था। फिर उन्होंने उसे पीना शुरू किया और महज 18.46 सेकंड में पूरा मग खाली कर दिया। इसको गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
अब खाने का रिकॉर्ड बनाएंगे
बुकर का वजन बहुत ज्यादा है। दो लीटर सोडा पीने के बाद उन्होंने कहा कि वो बहुत ही स्वादिष्ठ था। जिसके चलते उनको मजा आ गया। उन्होंने अपने नए रिकॉर्ड पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि वो अब किसी चीज को खाने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाना चाह रहे हैं। इसके लिए अब वो प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

महिला ने भी बनाया था रिकॉर्ड
हाल ही में एक महिला ने भी अजीब सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वो खाने के मामले में नहीं बल्कि मुंह को ज्यादा फैलाने के लिए था। समांथा राम्सडेल नाम की महिला ने 6.52 सेंटीमीटर (2.56 इंच) मुंह फैलाया। उसके अंदर उसने एक बड़े साइज का सेब फिट कर दिया। जिस वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने माउथ गैप के लिए उनका नाम दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications