शादी में फूफा को नहीं मिला पनीर, तो ऐसे गुस्साए कि चल गए लात-घूंसे, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में दो गुट आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रुप के बीच इस हाथापाई का कारण फूफा जी को पनीर ना मिलना है।

Credit: @navalkant/Twitter

Fight over Paneer: इंडियन शादियों में रिश्तेदारों को खुश रखना ज्यादा अहम हो जाता है। शादी के बाद भी एक फीडबैक बेहद जरूरी हो जाता है। फिर चाहे वो खाने पीने से जुड़ा हो या फिर किसी समारोह को लेकर। और शादियों में खातिरदारी की बात करें, तो ये फूफा लोगों की काफी होती है। क्या पता किस बात पर फूफा लोगों का मुंह बन जाए। ऐसे में शादियों में इनकी खातिरदारी करना बेहद अहम हो जाता है। शादी ब्याह में कोई लड़ाई झगड़ा हो जाए, तो फूफा जी तो वहां मिल ही जाते हैं। खैर! ये सब बातें लोग मजाक में ही कहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में तो एक फूफा ऐसे नाराज हुए कि वहां लाठी डंडे ही चल गए। खबर है कि ये लाठी डंडे चलने की वजह दूल्हे के फूफा को पनीर ना परोसा जाना है। मामला ऐसा बढ़ा कि देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

पनीर नहीं परोसा, तो चले लात-घूंसे

पनीर नहीं परोसा, तो चले लात-घूंसे

शादी में पनीर ना परोसे जाने पर फूफा ऐसे नाराज हुए कि भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दो ग्रुप बन गए। एक लड़कीवालों का तो दूसरा लड़केवालों का। एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि जान लो फूफा फूफा हो होता है, उसकी इज्जत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए... बागपत में एक शादी समारोह में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने का अंजाम क्या हुआ, इस वीडियो में देखिए। घराती और बाराती में जमकर चले लाठी डंडे और बेल्ट।

हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि मामला इतना पढ़ गया कि पुलिस को इसमें दखलअंदाजी देनी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया। एक यूजर ने कहा कि फूफा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। लोग वीडियो देखने के बाद बेहद हैरान हैं। वहीं कई लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

'बिल्कुल सही तो किया'

'बिल्कुल सही तो किया'

कई लोगों ने फूफा जी को सपोर्ट भी किया है। एक ने कहा कि बिल्कुल सही हुआ फूफा को मटर पनीर क्यू नहीं दिया। वहीं एक ने कहा कि यार ये फूफा लोग चाहे जो करा दें लेकिन हर जगह मुंह फुला के बैठ जाते हैं। वहीं एक ने फूफा के एक्शन को सही बताते हुए कहा कि फूफा को पनीर मिलना ही चाहिए था।

लोगों ने फूफा जी को किया सपोर्ट

एक यूजर ने कहा कि एक समय था जब दूल्हे का फूफा या बहनोई रूठता था, तो उनका मान मनौवल होता था। पर आज देखिये दे लठ दे बेल्ट हो रहा है। एक औऱ यूजर ने कहा कि आज कल फूफा भी जिल्लेइलाही से कम थोड़े ही है। एक ने कहा कि फूफा जी का फालूदा बन गया होगा। वहीं एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि इतिहास याद रखेगा पनीर की लड़ाई। लोगों ने फूफा जी को खूब सपोर्ट किया है।

Recommended Video

    Shivpuri News: शादी की फरियाद लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा युवक, कहा-7 जन्मों तक पिता से बढ़कर मानूंगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+