अस्‍पताल के गार्ड ने की 'घोस्ट पेशेंट' की एंट्री,एक दिन पहले जिसकी हो गई थी मौत,देखें हैरान कर देने वाला Video

अस्‍पताल के गार्ड ने 'घोस्ट पेशेंट' की एंट्री की, एक दिन पहले जिसकी हो गई थी मौत, देखें हैरान कर देने वाला Video

Ghost Patient in Hospital VIDEO: मेडिकल साइंस इतनी तरक्‍की कर चुका है लेकिन भूत और आत्‍मा होती हैं ये आज भी लंबी बहस का विषय है। हालांकि आए दिन ऐसे कई वाकये सामने आते हैं कि जब आत्‍मा और भूत होते हैं इस पर ना चाह कर विश्‍वास लोग करने लगते हैं। ऐसा ही एक अस्‍पताल का वीडियो सामने आया है जिसमें अस्‍पताल में अदृश्‍य मरीज आता है जिसकी एक दिन पहले मौत हो गई थी। इतना ही नहीं इस घोस्‍ट पेसेंट की अस्‍पताल का गार्ड बकायदा एंट्री भी करता है।

गार्ड ने बुजुर्ग महिला की अस्पताल में आने की एंट्री की

गार्ड ने बुजुर्ग महिला की अस्पताल में आने की एंट्री की

दरअसल, सुरक्षा गार्ड ने 11 नवंबर को रात के अंधेरे में 3:36 बजे एक बुजुर्ग महिला की अस्पताल में आने की एंट्री की। लेकिन जब गार्ड को पता चला कि बुजुर्ग महिला जो रात में आई थी, ऐसे किसी पेसेन्‍ट को डॉक्‍टरों ने ट्रीट ही नहीं किया तो वो हैरान हो गया। जब गार्ड ने महिला के आने की बात की तो अस्‍पताल प्रशासन ने सोचा अस्‍पताल के स्वचालित प्रवेश द्वार में समस्या थी इसलिए शायद वो अपने आप खुला गया होगा फिर गार्ड शायद मजाक कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज देख बुरी तरह डर गए लोग

सीसीटीवी फुटेज देख बुरी तरह डर गए लोग

लेकिन जब गार्ड ने सख्‍ती से कहा कि वो सच कह रहा है तब अस्‍पताल की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस सुरक्षा फुटेज ने सबको बुरी तरह से डरा दिया।

सुरक्षा गार्ड एक अदृश्य व्यक्ति से बात करते हुए नजर आ रहा

सुरक्षा गार्ड एक अदृश्य व्यक्ति से बात करते हुए नजर आ रहा

ये घटना अर्जेंटीना के एक अस्पताल की है जहां एक सुरक्षा गार्ड एक अदृश्य व्यक्ति से बात करते हुए नजर आ रहा है। 'घोस्ट पेशेंट' टाइटल के साथ लाखों व्यूज इस 38 सेकेंड के इस फुटेज को मिल चुके है। ये फुटेज सीसीटीवी के कैमरे में तड़के 3 बजे कैद हुई थी।

गार्ड

गार्ड "भूत पेसेन्‍ट" के लिए बेल्‍ड बैरियर हटा कर अंदर की ओर बुलाता है

इस वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि फिनोचेटियो सेनेटोरियम के स्लाइडिंग दरवाजे अपने आप खुलते हैं और जिसे देखकर तुरंत गार्ड अपनी सीट से गेट के पास जाता है और सुरक्षाकर्मी अपनी कुर्सी से उठकर किसी को अटेंड करता दिख रहा है, जो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद वो अपने रजिस्‍टर में एंट्री करता है और मरीज को अंदर करने के लिए बेल्ट बैरियर को हटा देता है।

मरीज' को व्हीलचेयर देता भी नजर आ रहा है

मरीज' को व्हीलचेयर देता भी नजर आ रहा है

इसके कुछ सेकंड बाद, व्यक्ति को लॉबी में जाने से पहले वह व्यक्ति 'मरीज' को व्हीलचेयर देता भी नजर आ रहा है। उसके बाद वो डॉक्टर एरिया में जाता है और अस्पताल में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है। बस इस बात को छोड़कर कि यह केवल सुरक्षा गार्ड ही वीडियो में दिखाई दे रहा है और कोई नहीं।

एक दिन पहले इस नाम के पेसेन्‍ट की हो गई थी मौत

एक दिन पहले इस नाम के पेसेन्‍ट की हो गई थी मौत

खबरों के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड ने अपने एंट्री रजिस्‍टर में लिखा था कि बुजुर्ग महिला 11 नवंबर को सुबह 3:36 बजे अस्पताल में आई थी। लेकिन जब कुछ घंटों बाद वह महिला को देखने गया तो उसे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उसे डॉक्टरों ने नहीं देखा था। कुछ ही घंटों बाद वह स्तब्ध रह गया जब चिकित्सकों ने उसे बताया कि दर्ज नाम वाले रोगी की एक दिन पहले मृत्यु हो गई थी।

अस्‍पताल को लगा गार्ड मजाक कर रहा

अस्‍पताल को लगा गार्ड मजाक कर रहा

हालांकि अस्‍पताल प्रशासन ने कैंपस में किसी भूत की उपस्थिति से इनकार किया और कहा कि सुरक्षा गार्ड मजाक करते हुए उनके साथ खेल रहा था। अस्पताल के मीडिया रिलेशन निदेशक गुइलेर्मो कैपुआ ने कहा कि स्वचालित प्रवेश द्वार में समस्या थी, जिसके कारण यह 10 घंटे में 28 बार खुला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड का अजीब व्यवहार किसी तरह का मजाक था।

सीसीटीवी में नहीं हो पाया भूत

गुइलेर्मो कैपुआ ने कहा मुझे नहीं पता कि मज़ाक है या क्या है लेकिन यह वायरल हो गया। मैं जिस चीज में विश्वास नहीं करता वह भूत है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने किसी ऐसे व्यक्ति को रजिस्‍टर किया था जो मर गया था, और वह वहां नहीं है, कुछ भी नहीं है, कोई रिकॉर्ड लॉग नहीं है जो इस व्यक्ति को दिखाता हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+