वरमाला के दौरान इस दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा कि लोग रह गए हैरान, देखें वीडियो
नई दिल्ली, फरवरी 23। सोशल मीडिया आए दिन एक से एक बढ़कर मजेदार कंटेंट वायरल होता रहता है, जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। खासकर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते हैं, जो कभी-कभी बहुत फनी होते हैं। ऐसे में एक वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और इसी दौरान एक वाक्या ऐसा होता है कि कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता।

क्या होता है वीडियो में?
दरअसल, वीडियो में सबसे पहले जयमाला पहनाने का काम दुल्हन करती है और उसके बाद अपने होने वाले पति यानि की दूल्हे के पैर छूती है। इसके बाद बारी आती है दूल्हे की तो दूल्हा वरमाला पहना देता है और उसके बाद दुल्हन के यानि कि अपनी होने वाली पत्नी के पैर छू लेता है। ये नजारा देख वहां लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं दुल्हन शर्म के मारे पीछे हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट
ट्विटर पर इस वीडियो को @KaptanHindostan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "उफ्फ ये मोहब्बत" इस वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा है- इसमें आखिर क्या बुराई है? वहीं अन्य एक यूजर ने कहा है-'अगर जानबूझकर ऐसा किया तो दूल्हे ने ठीक किया।'

गुस्सैल दूल्हे का वीडियो भी देखिए
एक वीडियो यह था, जिसमें लोग दूल्हे की उसके भोलेपन को लेकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भड़का हुआ दूल्हा दिख रहा है। यह वीडियो भी वरमाला के दौरान का है, जब ड्रोन के जरिए लाई जा रही वरमाला को देख दूल्हा भड़क जाता है और झटककर माला को खींच लेता है। ऐसे में ड्रोन जमीन गिरकर टूट जाता है।












Click it and Unblock the Notifications