Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुदरत का करिश्मा: जुड़वां भाइयों से शादी करने वाली दो जुड़वां बहनों के बच्चे भी हुए जुड़ावां, देखें Video

अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली ब्रिटनी और ब्रियाना नाम की दो जुड़वां बहनें इन दिनों चर्चा में हैं। दो जुड़वां भाइयों से शादी करने वाली इन दो जुड़वां बहनों के साथ कुदरन ने बेहद अजीब और बेहद खूबसूरत खेल खेला है।

वॉशिंगटन, 23 फरवरी। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली ब्रिटनी और ब्रियाना नाम की दो जुड़वां बहनें इन दिनों चर्चा में हैं। दो जुड़वां भाइयों से शादी करने वाली इन दो जुड़वां बहनों के साथ कुदरन ने बेहद अजीब और बेहद खूबसूरत खेल खेला है। मामला ये है कि ये दोनों बहन खुल जड़वां हैं, इनके पति भी जुड़वां हैं और अब इन दोनों के बच्चे भी जुड़वां ही पैदा हुए हैं। आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन दोस्तों यह पूरी तरह सच है।

यह भी पढ़ें: 'बहुत थके हुए लग रहे हैं सर...', अमिताभ बच्चन के फोटो पर फैंस ने कही ये बात तो अभिनेता बोले- 'लगता है आपने...'

एक मेले में हुई थी कपल की मुलाकात

एक मेले में हुई थी कपल की मुलाकात

बता दें कि ब्रिटनी और ब्रियाना डीन नाम की आइडेंटिकल जुड़वां बहनों ने जुड़वां भाइयों जोश और जेरेमी सालियर्स से शादी की थी। इन सभी की एक दूसरे से मुलाकात 2017 में ट्विंसबर्ग के एक ट्विन फेयर में हुई थी। 6 महीने के बाद 35 वर्षीय दोनों भाइयों ने 33 वर्षीय दोनों बहनों को प्रपोज किया और अगस्त 2018 में शादी कर ली।

एक ही दिन एक ही समय पर हुईं गर्भवती

एक ही दिन एक ही समय पर हुईं गर्भवती

मजे की बाद ये है कि बच्चा पैदा करने की प्लानिंग भी दोनों ने एक साथ की और दोनों पिछले साल एक ही समय पर गर्भवती हुईं। कुछ समय बाद दोनों को बच्चे हुए। मजे की बात ये है कि दोनों के बच्चे भी हमशक्ल ही पैदा हुए। वर्जीनिया में यह परिवार ट्विंस फैमिली के नाम से मशहूर हो गया है। सोशल मीडिया पर जब दोनों ने अपने जुड़वां बच्चों के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर की तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ब्रिटनी और ब्रियाना डीन लगातार एक्टिव रहते हैं और नियमित तौर पर अपने फैंस के लिए अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

और बच्चे पैदा करने पर क्या बोली दोनों बहनें

और बच्चे पैदा करने पर क्या बोली दोनों बहनें

दोनों ने अपने बच्चों का नाम Jax और Jett रखा है। दोनों परिवार वर्जीनिया में एक ही छत के नीचे रहते हैं और एक लॉज चलाते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या आप और बच्चे पैदा करेंगे। दोनों बहनों ने कहा कि हमने अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हम जल्द ही इस विषय पर फैसला लेंगे। हमारे बच्चे अभी काफी छोटे हैं, फिलहाल हम इनकी देखभाल में व्यस्त हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+