VIDEO: वरमाला के दौरान दुल्हन की इस हरकत पर भड़क उठा दूल्हा, देखते ही देखते जड़ दिया जोरदार थप्पड़

Wedding Video: वीडियो शादी समारोह का है, जहां वरमाला के लिए खड़े दूल्हा दुल्हन के बीच उस वक्त मार पिटाई हो गई, जब दूल्हा दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश कर रहा था। इतने में दूल्हे ने दुल्हन को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

Credit: Shivam Kashyap/Instagram

Groom slaps bride: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। तो कई दफा ऐसे वीडियोज नजर आ जाते हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाले होते हैं।

शादी ब्याह का सीजन शुरू होते ही इंटरनेट पर लोग खूब फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को जोरदार थप्पड़ मारता है कि आसपास खड़े लोग भी सन्न रह जाते हैं।
(वीडियो-नीचे)

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा दूल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म के लिए खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा तस्वीर खिंचवाने के लिए दुल्हन को कुछ खिलाता नजर आ रहा है। लेकिन लगता है कि दुल्हन खाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। वो खुद को पीछे कर लेती है। लेकिन दूल्हा फिर भी उसे रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है। लेकिन दुल्हन इस बार काफी नाराज नजर आई।

दूल्हे ने जैसे ही दोबारा दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश की तो दुल्हन ने मुंह फुला लिया। दुल्हन ने जैसे ही गुस्से में अपना मुंह फेरा, रसगुल्ला नीचे गिर गया। लेकिन ये सब दूल्हे से सहन नहीं हुआ और गुस्से में आकर उसने दुल्हन के गाल पर एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ काफी जोरदार था और आसपास के लोग ये देखकर हैरान रह गए। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यहां देखिये वीडियो...

सोशल मीडिया पर ये वीडियो kashyap_memer नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों को वीडियो काफी फनी लग रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग इस फनी वीडियो को देखने के बाद काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+