VIDEO: दूल्हे राजा ने गले में पहनी 20 लाख रुपये की माला, लोग बोले- 'पहले घर की दीवार तो बनवा ले...'
Groom shows off 20 lakh currency note: शादी ब्याह के वैसे तो कई वीडियोज आपने देखे होंगे। कई बार शादी में ऐसा कुछ दिख जाता है, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। इन दिनों एक दूल्हा जबरदस्त सुर्खियों में है, जिसके गले में 500 रुपयों से बने नोटों की माला लटकी हुई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस माला में सारे पैसों की कीमत 20 लाख रुपये है। देखते ही देखते दूल्हा चर्चा का विषय बन गया।
छत पर खड़ा दिखा दूल्हा
दूल्हे का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो घर की छत पर खड़ा हुआ है औऱ जहां तक नजर जा रही है, नोटों की माला ही नजर आ रही है। देखने में ऐसा लग रहा है कि इस माला की कीमत हजारों में ही होगी, लेकिन जब नोट गिने गए तो सबके होश उड़ गए।

20 लाख रुपये की माला
ऐसे में दूल्हे के गले में 20 लाख रुपये की माला देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई दूल्हे को देखने के लिए दूर-दूर से आ पहुंचा। शादी में दूल्हे की माला सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। क्लिप को मूल रूप से इंस्टाग्राम पर dilshadखान_कुरेशीपुर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, कथित तौर पर ये हरियाणा के कुरेशीपुर गांव का है, हालांकि सटीक स्थान की पुष्टि नहीं की गई है।
15 मिलियन बार देखा वीडियो
वीडियो ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। इसे 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 319,000 से अधिक लाइक्स मिले। इसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इस असाधारण शादी को देखने के बाद हैरानी जताई है। कईयों का कहना है कि वाकई ये शादी काफी दिलचस्प है। वहीें एक यूजर ने कहा कि ये इतने सारे पैसों का क्या करेगा। एक यूजर ने कहा कि उसने अपनी जिंदगी में इतनी बड़ी नोटों की माला पहली बार देखी। वहीं एक ने कहा कि हमारे यहां तो नोटों की माला की कीमत कुल मिलाकर हजारों तक भी नहीं पहुंचती।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications