घोड़ी की बजाय युलू बाइक पर आया दूल्हा, सामने आया वीडियो तो देखते रह गए लोग

Viral Groom Video: शादी ब्याह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आमतौर पर दूल्हे राजा घोड़ी चढ़कर ही बारात लेकर दुल्हन के द्वार पे आते हैं। मगर हाल ही में बेंगलुरू में एक दूल्हा घोड़ी या गाड़ी नहीं बल्कि युलू बाइक से बारात लेकर जा पहुंचा। ऐसे में दूल्हा ही शादी में आकर्षण का केंद्र बन गया।

इस शादी का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सारे बाराती जश्न में नाच रहे हैं और दूल्हा इस इको फ्रेंडली स्कूटर पर घूम रहा होता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि युलू बाइक पर बारात। बेंगलुरू।

Groom comes in yulu bike

वीडियो को 42 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग मिले जुले रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग पर्यावरण के बारे में इतना सोचने के लिए शख्स की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों ने यातायात में हो रहे व्यवधानों को लेकर भी चिंता जाहिर की थी।

मिक्स रिएक्शन्स के बावजूद, दूल्हे की पसंद भारत में स्थिरता और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है। आप इस वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं, कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

यहां देखें वीडियो...

शादी ब्याह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ये है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग इस शादी को इको फ्रेंडली बता रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ये रास नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+