Girlfriend on Rent: किराए पर गर्लफ्रेंड बन रही ये लड़की, करती है इतने रुपये चार्ज, रखी खास शर्त

Kiirmy नाम की लड़की गर्लफ्रेंड बनने के बदले लड़कों से पैसे चार्ज करती है। इससे उसकी महीने में 10 लाख से ज्यादा की कमाई हो रही।

Girlfrien

जापान की एक लड़की रोजाना अलग-अलग लड़कों के साथ डेट पर जा रही। इसके बदले वो उनसे अच्छी खासी रकम वसूलती है। लड़की ने इस काम को अपना फुल टाइम जॉब मान लिया है। उनको इस बारे में बात करने में कोई शर्म भी नहीं है।

लड़की का नाम किर्मी (Kiirmy) है। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वहां पर उसके लाखों फॉलोवर्स भी है। हाल ही में उसने खुलासा किया कि वो कुछ शर्तों के साथ लड़कों के साथ डेट करेगी। इसे आसान भाषा में लोग 'Girlfriend on Rent' (गर्लफ्रेंड ऑन रेंट) कह रहे।

किर्मी के मुताबिक वो हर दिन अलग-अलग लड़कों को डेट कर रहीं, जिसके लिए वो 455 पाउंड चार्ज करती हैं। भारत के हिसाब से ये राशि 46 हजार के आसपास होगी। ऐसे में उनकी महीने की कमाई 9858 पाउंड है। ये राशि तो भारत के हिसाब से 10 लाख रुपये से भी ज्यादा होगी।

उन्होंने बताया कि उनके सोशल मीडिया पर 2.33 लाख फॉलोवर्स हैं। कुछ साल से वो ये काम कर रहीं। उनका मानना है कि पेड डेटिंग बहुत सामान्य है। वैसे तो वो जापान की रहने वाली हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में मेक्सिको में रहती हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कुछ करेंगी।

कैसे आया आइडिया?
किर्मी के मुताबिक उनके बहुत से फॉलोवर्स उनसे मिलना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने उसके लिए चार्ज करना शुरू कर दिया। अब वो अलग-अलग लोगों के साथ बाहर जाती हैं। इससे उनके फैन्स की ख्वाहिश भी पूरी होती है और उनको पैसे भी मिल जाते हैं।

Girlfrien

उन्होंने कहा कि 435 पाउंड की फीस सबसे न्यूनतम है। अगर कोई ज्यादा वक्त बिताना चाहता है, तो उससे वो ज्यादा चार्ज करती हैं। वो अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित करती हैं कि वो फ्री में डेट ना करें।

किर्मी ने अपने टिकटॉक पर बहुत सारे वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें वो डेट के वक्त लड़कों से मिलती नजर आ रहीं। वो उनके साथ फिल्म देखने और खरीदारी करने भी जाती हैं।

शारीरिक संबंध बनाने को लेकर रखी ये शर्त
उन्होंने साफ कर रखा है कि वो अलग-अलग लड़कों को डेट तो करेंगी, लेकिन कभी भी डेटिंग के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी। ये उनकी डेटिंग पॉलिसी की सबसे अहम बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+