दीवानगी ऐसी की बाघ से भरे जंगल, मगरमच्छ से भरी नदी पार कर प्रेमी से मिलने भारत पहुंची लड़की
दीवानगी ऐसी की मगरमच्छ से भरी नदी पार कर प्रेमी से मिलने पहुंची लड़की
नई दिल्ली। कहते हैं कि लोग प्यार में अंधा हो जाता है। उसे सही-गलत कुछ नजर नहीं आया है, प्यार के सामने किसी की नहीं सुनता। अब तक ऐसा सुनने में या फिल्मों में देखने को मिलता था, लेकिन बंग्लादेश की कृष्णा ने सच में ऐसा कर दिखाया। प्यार में दीवानी हुई कृष्णा सैकड़ों किमी का रास्ता पैदल पारकर अवैध तरीके से भारत पहुंची और ना केवल अपने प्रेमी के मिली बल्कि उससे शादी भी कर ली।

प्रेम की दीवानी
कहते हैं कि प्यार को कोई सीमा या बॉर्डर नहीं रोक सकता है। ऐसा ही बंग्लादेश की कृष्णा ने करके भी दिखाया। अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसने बड़ी हिम्मत दिखाई और बिना किसी दस्तावेज के बंग्लादेश से भारत पहुंच गई। कृष्णा कोलकाता के नरेंद्रपुर इलाके के रहने वाले अभिक मंडल से बहुत प्यार करती है। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर शादी का प्लान बन गया, लेकिन दो मुल्कों के बीच की सीमा इसमें बाधक बन रही थी।

शेरों से भरे जंगल को किया प्यार
कृष्णा किसी भी तरीके से भारत पहुंचकर अभिक मंडल से शादी करना चाहती थी। जब कुछ नहीं हुआ तो उसने पैदल ही भारत जाने का फैसला किया। भारत आने के लिए उसे सैकड़ों किमी में फैले घने सुंदरवन को पार करना पड़ता। नदी पैरकर पार करनी पड़ती। बाधाओं को जानने के बाद भी कृष्णा ने इरादा नहीं बदला और वो निकल पड़ी अपने प्यार से मिलने। प्रेमी से मिलने के लिए कृष्णा बाघों से भरे सुंदरवन के जंगल और घडिय़ालों से भरी नदी को तैरकर पार किया। किसी तरह से अवैध रूप से वो भारत की सीमा में घुसी और फिर बस लेकर कोलकाता पहुंच गई।
प्रेमी से की शादी
कृष्णा ने कोलकाता पहुंचकर अपने प्रेमी से न केवल मिली, बल्कि शादी भी कर ली। कृष्णा के प्यार के चर्चा होने लगे तो इसकी खबर पुलिस तक भी पहुंची तो पुलिस ने अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा सेपूछताछ करने के बाद माना जा रहा है ति उसे मानवीय आधार पर बांग्लादेश हाई कमीशन के हवाले किया जा सकता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा मंडल के पास कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं था। उसने प्रेमी से मिलने के लिए भारत में घुसने का जो रास्ता चुना वो बेहद खतरनाक था। सुंदरबन जहां बाघों से भरा है तो वहीं नदी में सैकड़ों मगरमच्छ हैं। इस नदी को एक घंटे तक तैरकर कृष्णा ने पार किया। अब फिलहाल मामले पुसिस के पास है।

Click it and Unblock the Notifications