कश्मीर में चलती बाइक पर स्टंट करती दिखी लड़की, पुलिस ने 'पापा की परी' को ऐसे सिखाया सबक
Kashmir Girl performs dangerous stunt: लोगों का दिखाने के लिए स्टंट करने और फिर उसका खामियाजा भुगतने के मामले कई बार पहले भी सामने आ चुके हैं। लेकिन कई लोग फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। हाल ही में जम्मू-कश्मीर से भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
एक लड़की को जम्मू कश्मीर में बाइक में स्टंट करते देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा।

कैमरा देखकर बनाया विक्ट्री साइन
लड़की को शाहरुख खान के रावन के गाने पर स्टंट करते देखा जा सकता है। वो कैमरा में देखकर विक्ट्री साइन भी बनाती है। ये वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेते हुए लड़की की बाइक को सीज कर लिया है।
ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन
ये पहली बार नहीं है, जब लोगों ने किसी को ऐसे लापरवाही से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टंट करते देखा होगा। इससे पहले भी लोग समय-समय पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते दिखे हैं। लोग ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी ऐसा करके खतरे में डाल देते हैं।
दो महिलाओं ने किया था किस
हाल ही में एक दो महिलाओं का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक दूसरे को किस कर बाइक चलाती दिखी थीं। वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी देने लगे। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों और उनकी बाइक पर एक्शन लिया था।
फरीदाबाद से आया था वीडियो
इसी तरह के एक और मामले में एक और महिला का चलती बाइक में स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली के मंगोलपुरी से ये वीडियो चर्चा में आया था। इसके बाद पुलिस ने उसपर 11000 रुपये का फाइन लगाया था। एक अन्य मामले में बीते दिनों फरीदाबाद में कार में शराब पीकर कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हुआ था। ये लड़के बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर नाच रहे थे। इतना ही नहीं ये शराब की बोतल के कैन को भी सड़क पर ऐसे ही फेंक रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications