बेचारी लड़की से नहीं झेला गया ब्रेकअप का दर्द, दोस्त को बोली- वैक्सिंग करवाई, महंगी हील्स भी ली और फिर...

एक वायरल ऑडियो में वंशिका नाम की लड़की अपने ब्रेकअप के बाद से काफी परेशान है। लड़की को ज्यादा परेशानी इस बात से है कि अपनी 2 मंथ एनिवर्सिरी मनाने के लिए उसने पार्लर से काफी कुछ करवाया और वैक्सिंग का दर्द भी सहा।

Viral Audio

इस दुनिया में रोजाना न जाने कितनी लव स्टोरीज बनती और टूटती हैं। कभी लड़की का दिल टूटकर बिखर जाता है, तो कभी लड़के का। लेकिन इन दिनों ब्रेकअप की जो स्टोरी वायरल हो रही है, वो कुछ अलग ही है। दिल तो इसमें लड़की का टूटा है, लेकिन इसे जो भी सुन और देख रहा है, इमोशनल होने की बजाय उसकी हंसी नहीं रुक पा रही है। अब क्या करें, मामला है ही कुछ ऐसा। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की ब्रेकअप स्टोरी के बारे में कभी भी नहीं सुना। अब ये मामला काफी चर्चा में है और लोगों को ये ब्रेकअप स्टोरी काफी पसंद भी आ रही है।

2 मंथ एनिवर्सिरी के लिए की थी तैयारियां

2 मंथ एनिवर्सिरी के लिए की थी तैयारियां

वायरल हो रहा ये ऑडियो वंशिका नाम की लड़की का है, जिसे उसकी दोस्त ने बात करते हुए बनाया है। ऑडियो में लड़की ब्रेकअप से काफी परेशान नजर आ रही है। लड़की ने बताया कि दो महीने की एनिवर्सिरी के बाद उसके ब्वायफ्रेंड ने रिलेशनशिप से ब्रेक लेने के लिए कहा। एनिवर्सरी मनाने के लिए लड़की ने काफी तैयारियां की थीं लेकिन उसे क्या पता था कि सारी तैयारियों पर यूं पानी फिर जाएगा।

'मैंने इतना दर्द सहा और...'

'मैंने इतना दर्द सहा और...'

लड़की कहती है कि आकाश के लिए उसने क्या नहीं किया। 2 महीने की एनिवर्सिरी मनाने के लिए उसने थ्रेडिंग वैक्सिंग सब करवाई। इतना दर्द सहा। वंशिका नाम की ये लड़की कहती है कि पार्लर वाली के सामने मेरी चीख तक निकल गई। लेकिन बंदे की ऑडेसिटी (हिम्मत) तो देख।

'वो बोला- ब्रेक चाहिए'

'वो बोला- ब्रेक चाहिए'

लड़की कहती है कि आकाश ने कहा कि वो हमें लेकर श्योर नहीं है। मुझे लगता है कि हमें ब्रेक लेना चाहिए। मुंह ना तोड़ दूं उसका। इसके बाद उसकी दोस्त कहती है कि क्या बात कह रही है यार बड़ा अजीब आदमी है ये आकाश तो। फिर वंशिका नाम की लड़की आगे कहती है कि भाई तुझे पता है ना कॉलेज के सामने लाइन लगी रहती है लड़कों की। और मैंने सबको रिजेक्ट किया सिर्फ इस बंदे के लिए।

जमकर वायरल हो रहा ऑडियो

इसके बाद थोड़ा मिर्ची लगाते हुए उसकी दोस्त कहती है कि सारे लड़के तुझे पसंद करते हैं और तू सबके बीच काफी फेमस भी है। वंशिका कहती है वही ना भाई। मैंने इतने एफर्ट डाले इस बंदे के लिए। इतनी महंगी हील्स लेली मैंने इसके लिए चला भी नहीं जाता ढंग से। फिर भी मैंने सोचा 2 मंथ एनिवर्सिरी है चलो कुछ करते हैं।

'फुटबॉल देखना नहीं पसंद फिर भी'

'फुटबॉल देखना नहीं पसंद फिर भी'

इसके बाद वंशिका कहती है कि उसने कुछ भी नहीं किया। ऊपर से अगर मुझे पता होता कि ऐसा होने वाला है तो थोड़ा रुक लेती मिंत्रा की सेल्स तक। मेरे थोड़े पैसे ही बच जाते। इतना ही नहीं फिर वो कहती है कि मैंने क्या नहीं किया। फुटबॉल तक समझ नहीं आता फिर भी देखा क्योंकि उसे पसंद है। इसके बाद उसकी दोस्त बोल पड़ती है कि वही तो अब तो तू रोनाल्डो और मेसी को भी पहचानने लगी थी।

दोस्त ने दे डाली ये खास सलाह

दोस्त ने दे डाली ये खास सलाह

इसके बाद वंशिका की दोस्त उसे डेट पर जाने की सलाह देती है और बताती है कि एक लड़का है। इतना सुन वंशिका बोल पड़ती है कि हैं? कैसा दिखता है? सही दिखता है क्या? इतने में उसकी दोस्त बोलती है कि हां अच्छा दिखता है। दोस्त वंशिका को डेट पर जाने की सलाह देती है ताकि उसे अपनी हील्स पहनने का दोबारा मौका मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+