लड़की ने छत से लगाई पूल में छलांग, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा हादसे का ये VIDEO

अमेरिका। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की छत से पूल में कूदती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी ना हो। ये दिल दहला देने वाली पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इंटरनेट पर लोग भी ये देखकर हैरान हैं कि लड़की पूल में जाने के लिए छत से जितनी ऊंचाई से कूदी, उसके बाद उसका बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Recommended Video

    लड़की ने छत से लगाई पूल में छलांग, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा हादसे का ये VIDEO
    रूफटॉप से टकरा गई लड़की

    रूफटॉप से टकरा गई लड़की

    दरअसल ये लड़की पूल में जाने के लिए छत से कूदी थी लेकिन तभी रूफटॉप से टकरा गई। वह रूफटॉप से टकराने के बाद पूल में जाकर गिरी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो अमेरिका का है। यहां जुलाई में जश्न के दौरान इस घटना को कैप्चर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की पूल में जाने के लिए छत पर खड़े होते हैं। इसके बाद पूल में जाने के लिए दोनों ही वहां से छलांग लगाते हैं। लड़का तो पूल में आराम से गिर जाता है लेकिन लड़की रूफटॉप से टकराने के बाद पूल में गिरती है।

    लड़की के गिरते ही चिल्लाने लगे लोग

    लड़की के गिरते ही चिल्लाने लगे लोग

    इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ये देख हैरान रह जाते हैं। वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं और लड़की को लेकर चिंतित हो जाते हैं। हालांकि लड़की बिल्कुल सुरक्षित है, उसे कोई चोट नहीं आई है। वह पानी में कूदने के बाद हंसने हुई भी देखी जा सकती है। इसके अलावा लड़का भी हाथ ऊपर करके ये इशारा कर रहा है कि लड़की सुरक्षित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर यूजर जैस्मीन रोड्रिगेज ने ट्विटर पर ये वीडियो क्लिप शेयर किया है और बताया है कि इस घटना के बाद लड़की ठीक है।

    करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

    करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

    इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर अब तक 11.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 318.8 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। 80.6 हजार लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। वहीं 3.6 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई ट्विटर यूजर लड़की के ऐसा स्टंट करने की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आसपास मौजूद लोगों को गलत बता रहे हैं, क्योंकि इन्होंने लड़की के गिरने के बाद उसके पास आकर नहीं देखा कि वो कैसी है।

    क्या बोल रहे हैं लोग?

    क्या बोल रहे हैं लोग?

    इस वीडियो को देख बहुत से लोग पार्टी में मौजूद लोगों की इसलिए भी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि ये लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के समय भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'उस लड़की की गर्दन बस टूटने ही वाली थी लेकिन किसी ने भी पार्टी में इसपर कुछ नहीं किया। इन लोगों से इसकी आशा भी नहीं की जा सकती जो महामारी के समय में भी भीड़ में इकट्ठा होकर पार्टी कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कोई भी इंसान हिला तक नहीं ये देखने के लिए कि वो लड़की ठीक है या नहीं।'

    बाथरूम में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा मगरमच्छ, देखते ही पूरे परिवार के उड़े होश फिर...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+